फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   दशलक्षण पर्व पर श्री दिगंबर जैन मंदिर में पहुंचे श्रद्वालु

दशलक्षण पर्व पर श्री दिगंबर जैन मंदिर में पहुंचे श्रद्वालु

Sat, 22 Sep 2018 11:17 PM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
दशलक्षण पर्व पर श्री दिगंबर जैन मंदिर में पहुंचे श्रद्वालु
नजीबाबाद। श्री दिगंबर जैन समाज के तत्वावधान में आयोजित दशलक्षण पर्व के नौवें दिन धर्म चर्चा करते हुए पंडित अभिषेक जैन ने कहा कि जगत में किंचित मात्र भी मेरा नहीं है, यही भाव अकिंचन है। श्री दिगंबर जैन मंदिरों में जैन समाज के लोगों ने स्वामी महावीर के दर्शन और विधि-विधान से पूूजा-अर्चना की। पंडित अभिषेक जैन ने कहा कि हमें लोभ-लालच व मोह से दूर रहकर अपने अकिंचन धर्म का पालन करना चाहिए। इसके पालन से हमें भवसागर को पार करने में आसानी होगी। नौवें दिन उत्तम अकिंचन के दिन जैन श्रद्धालुओं ने नवदेवता पूजन, श्री शांतिनाथ पूजन, श्री मुनि सुव्रतनाथ पूजन, श्री नमिनाथ पूजन, श्री नेमीनाथ पूजन, श्री सोलहकारण पूजन, दशलक्षण पर्व पूजन, रतनतृय पूजन, सम्यक दर्शन पूजन कर धर्म लाभ उठाया। सामूहिक पूजन व सामूहिक आरती में तमाम जैन श्रद्धालुओं पारस नाथ जैन, जिनेश्वर प्रसाद जैन, प्रेम, अजय जैन, दीपक जैन, जितेन्द्र जैन, सामला जैन, अलका जैन, छवि जैन, रूकमणि जैन, समीक्षा सुनीता जैन,ज्ञान चंद जैन, राजीव जैन आदि ने पूजा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed