{"_id":"5b7db71e42c7924676416b7f","slug":"191534965534-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन पर राखियों से बाजार गुलजार, जयपुरी राखियों की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन पर राखियों से बाजार गुलजार, जयपुरी राखियों की धूम
Updated Thu, 23 Aug 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। भाई-बहन के प्रेम का पवित्र त्योहार रक्षाबंधन पर्व पर मुख्य बाजारों में रौनक बढ़ गई है। इस बार जयपुरी राखियां धूम मचा रही हैं। बाजारों में नन्हें बहन-भाइयों को टैटू व कार्टून वाली राखियां लुभा रही हैं। त्योहार में दो दिन शेष हैं, जिस कारण बाजारों में बहनों ने अपने भाईयों की कलाइयों पर राखी बांधने के लिए खरीदारी शुरू कर दी है। 26 अगस्त को श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन भाई-बहन के अटूट प्रेम का त्योहार रक्षाबंधन धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। बुधवार को बहनों ने अपने भाइयों के लिए दिल खोलकर खरीदारी की। बाजारों में ग्राहकों की काफी भीड़भाड़ देखी गई। राखी के बाजार में बिकने वाली राखियों के दामों में इस साल तीस से पैंतीस फीसदी इजाफा बताया जा रहा है। राखी विक्रेता विजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि इस बार जयपुरी राखी ने अधिक धूम मचा रखी है। इसके अलावा बाजार में टैटू, कार्टून और ब्रेसलेट वाली राखियां पसंद की जा रही हैं। इन राखियों की काफी डिमांड हो रही है। बच्चों के लिए बड़े फूल वाली राखियों को पसंद किया जा रहा है। बाजार में श्री ब्रांड राखी, विष्णु राखी, सोमनाथ राखी, रेशम के धागे, जरी वाली राखियों से बाजार गुलजार हो गया है। खासतौर पर राखी और कपड़ों की खरीदारी के लिए दुकानों पर लोगों की भीड़ लगने लगी है।
गजरौला में भी गुलजार हुआ राखी का बाजार
गजरौला। रक्षाबंधन आने में कुछ ही दिन बाकी बचे हैं। ऐसे में बाजार भी गुलजार होने लगे हैं। महिलाओं और युवतियों ने राखियां अभी से खरीदना शुरु कर दिया है।
गुरुवार को बाजार में कई दुकानों पर महिलाओं की भीड़ रही। महिलाएं अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा का धागा बांधने के लिए राखी खरीदती नजर आईं। गौरतलब है कि रक्षाबंधन 26 अगस्त को है। जिसमें तीन दिन ही बाकी बचे हैं। सुंदर-सुंदर राखियां कहीं बिक ना जाए इसके लिए महिलाएं पहले ही राखियां खरीद रही हैं। दुकानों पर महिलाएं मोल भाव करते हुए राखियां खरीदती नजर आई। वहीं दुकानें राखियों से सजी हुई हैं।