फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   बिजली का करंट लगने से भाजपा नेता की मौत

बिजली का करंट लगने से भाजपा नेता की मौत

Wed, 22 Aug 2018 12:25 AM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
बिजली का करंट लगने से भाजपा नेता की मौत
करंट लगने से भाजपा नेता की मौत
विज्ञापन

राजा का ताजपुर। भाजपा नेता हर्ष गुप्ता की मंगलवार की सुबह करंट लगने से मौत हो गई। वह भाजपा युवा मोर्चा के जिला संयोजक थे। घर में इंवर्टर का प्लग लगाते समय वह करंट की चपेट में आ गए, मुरादाबाद में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

राजा का ताजपुर निवासी हर्ष गुप्ता (30) मंगलवार की सुबह बिजली आने पर घर में लगे इंवर्टर में प्लग लगा रहे थे। इस दौरान वह करंट की चपेट में आ गए। परिजनों ने जब तक घर की बिजली की सप्लाई बंद की तब तक उनकी हालत बेहद खराब हो गई। गंभीर हालत में परिजन उन्हें उपचार के लिए मुरादाबाद ले गए, वहां उसकी मौत हो गई। युवा भाजपा नेता की मौत से कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई। कस्बे के व्यापारियों ने शोक में अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए। हर्ष गुप्ता की चार माह पूर्व 28 अप्रैल को शादी हुई थी। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। उसकी पत्नी मीनू और उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है। हर्ष गुप्ता की मौत की खबर पर उसके घर सांत्वना देने के लिए सामाजिक और राजनीतिक लोगों की भारी भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed