{"_id":"5b5236b24f1c1b8f568b5897","slug":"191532114610-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायत अहमदपुर सादात में शिक्षा विभाग की खुली बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायत अहमदपुर सादात में शिक्षा विभाग की खुली बैठक
Updated Sat, 21 Jul 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया
नजीबाबाद। शिक्षा विभाग की ओर से ग्राम पंचायत अहमदपुर सादात की खुली बैठक में ग्रामीणों को सरकार द्वारा शिक्षा तथा अन्य योजनाओं की जानकारी दी गई।
मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान हाजी मोहम्मद रफी अंसारी की उपस्थिति में ग्राम पंचायत अहमदपुर सादात की खुली बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिक्षा क्षेत्र में दी जाने वाली सुविधाओं के साथ सरकार की अन्य जनहित योजनाओं की ग्रामीणों को जानकारी दी गई। बालक-बालिकाओं को समान शिक्षा दिलाने के आह्वान के साथ संकुल प्रभारी, आबिद रशीद, ग्राम पंचायत अधिकारी दारा सिंह, प्राविधिक सहायक कृषि विकास कुमार ने कृषि विकास के लिए किसान पंजीकरण, वर्मी कंपोस्ट, सोलर पंप योजना तथा फसल बीमा योजना की जानकारी दी। ग्रामीणों को विभिन्न पेंशन योजनाओं के साथ प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री आवास योजना की भी जानकारी दी गई।
ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों को शासन की योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक रहने, राशन कार्ड, आधार कार्ड और पैन कार्ड बनवाने की सलाह दी। खुली बैठक में आंगनबाड़ी संगीता देवी, नजमा, शमा परवीन, सुशील कुमार, मास्टर फहीम, सुल्तान, नासिर, अनीस, खुर्शीद, जगदीप, शिवचरन, मंगल सिंह, कोमल सिंह मौजूद रहे।