{"_id":"5b4cf6034f1c1b36748b534d","slug":"191531770371-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकारी समितियों ने वसूली का रिकार्ड बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहकारी समितियों ने वसूली का रिकार्ड बनाया
Updated Tue, 17 Jul 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
25 सहकारी समितियों ने वसूली का रिकार्ड बनाया
बिजनौर। जिले की 25 सहकारी समितियों ने वित्तीय वर्ष 2017-2018 का शत प्रतिशत ऋण वसूल कर प्रदेश में रिकार्ड बनाया है। जिले की रिकवरी 90 प्रतिशत से अधिक रही है। खराब प्रदर्शन करने वाली स्योहारा और सहसपुर सहकारी समितियों के प्रबंध निदेशकों से जवाब तलब किया गया है।
जिले मे 96 सहकारी समितियां हैं, इनके करीब डेढ़ लाख सदस्य हैं। समितियां किसानों को खाद, बीज और नकद ऋण देती हैं। समितियों में मिनी बैंक संचालित हैं। सहायक निबंधक सहकारिता अमित कुमार त्यागी के अनुसार समितियों ने वित्तीय वर्ष 2017-2018 में किसानों को 79381.63 लाख का ऋण दिया। समितियों द्वारा 30 जून तक चलाए गए अभियान में 69692.95 लाख ऋण वसूला गया है। बास्टा, चांदपुर, मुढाल, मोरना, भागूवाला, मोगारपुर, बेनिगणेश, शेरगढ़, खंडसाल, बरूकी, फतहपुर असल, शादीपुर, चंदक, उमरपुर जमालपुर, भरैरा, सिसौना, फतहपुर, जसवंतपुर, सिकरोड़ा, गजरौला अचपल, मंडावर, जहांगीरपुरा, गनी और हल्दौर समितियों ने शत प्रतिशत वसूली की है।