फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   जिला अस्पताल में खुलेगा जन औषधि केंद्र

जिला अस्पताल में खुलेगा जन औषधि केंद्र

Wed, 04 Jul 2018 12:47 AM IST
Updated Wed, 04 Jul 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में खुलेगा जन औषधि केंद्र
जिले भर में दिसंबर तक खोले जाने हैं 30 जन औषधि केंद्र
विज्ञापन

बिजनौर। अब दवाइयों के अभाव में गरीब दम नहीं तोड़ पाएंगे। इसके लिए जिला अस्पताल में केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र योजना के अंतर्गत शीघ्र ही जन औषधि केंद्र खुलने वाला है। इससे मरीजों को बाजार मूल्य से करीब 50 फीसदी कम कीमत पर जैनरिक दवाइयां मिला करेंगी।
प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जुलाई 2015 को की थी। इस योजना के अंतर्गत देश भर में करीब एक हजार जन औषधि केंद्र खोले जाने का लक्ष्य है तो वहीं जनपद के लिए 30 जन औषधि केंद्र खोलने के लिए दिसंबर तक का समय दिया गया है। इसका मकसद लोगों को उच्च गुणवत्ता वाली जैनरिक दवाइयां बाजार मूल्य से करीब 50 फीसदी कम कीमत पर उपलब्ध कराना है। यह केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है। इसके अंतर्गत अपना रोजगार शुरू करने का भी मौका मिलता है। जन औषधि केंद्र खोलने के लिए सरकार की तरफ से लोगों को करीब 2.5 लाख रुपये तक का अनुदान मिलता है। साथ ही जन औषधि केंद्र से होने वाली दवा की बिक्री पर लगभग 20 प्रतिशत कमीशन दिया जाता है। एससी, एसटी तथा दिव्यांग आवेदकों को जन औषधि केंद्र खोलने के लिए 50 हजार रुपये तक की दवा एडवांस में दी जाती है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में यह केंद्र पुरानी इमरजेंसी के बराबर में फिजियोथेरेपी कक्ष के पास वाले कमरे में खोला जाएगा। यह जन औषधि केंद्र लखनऊ की विनायक फार्मा नामक कंपनी के नाम पर आवंटित हुआ है। कार्यवाहक सीएमएस डा. सुखवीर सिंह ने बताया कि विनायक कंपनी का एक प्रतिनिधि अभी हाल ही में जिला अस्पताल में आया था। उसे केंद्र खोलने के लिए कक्ष आवंटित कर दिया गया है। जल्द ही केंद्र यहां पर शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed