फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   पहलवानों ने कुश्ती में दांव-पेंज के साथ दिखाया दमखम

पहलवानों ने कुश्ती में दांव-पेंज के साथ दिखाया दमखम

Mon, 02 Jul 2018 12:32 AM IST
Updated Mon, 02 Jul 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
पहलवानों ने कुश्ती में दांव-पेंज के साथ दिखाया दमखम
बुरावली। राष्ट्रीय एकता विराट कुश्ती दंगल के आठवे दिन भी पहलवानों ने खूब दमखम दिखाया। कुश्ती देेखकर दर्शक भी रोमांच से भर उठे। भीड़ में कुश्ती देखने का काफी उत्साह रहा।
विज्ञापन

रविवार को पहली कुश्ती मुजफ्फरनगर के पहलवान शानेजर पट्टा ने राजस्थान के पहलवान ठाकुर जल्लाद सिंह को जबरदस्त मुकाबले में पटखनी दे दी। नेपाल के पहलवान बसंत थापा ने राजस्थान के पहलवान कालू को चित किया। मुजफ्फरनगर के पहलवान मोहम्मद वकार ने राजस्थान के पहलवान कालू को शिकस्त दी। आर-पार की कुश्ती में पंजाब के पहलवान जग्गू ने मुजफ्फरनगर के पहलवान को हराया। कलियर शरीफ के पहलवान मोहम्मद परवेज और अयोध्या के पहलवान हरिओम के बीच कड़े मुकाबले के साथ कुस्ती बराबर मे छूट गई। पबसरा के पहलवान यासीन ने राजस्थान के पहलवान लड्डू को पराजित किया। रेफरी की भूमिका मोनू पहलवान ने अदा की। संचालन पहलवान कपिल यादव ने किया। रेफरी ने बताया कि 2 जुलाई को तीन बजे अंतरराष्ट्रीय पहलवान दिलशाद चंदौसी कुश्ती मे भाग लेंगे। देखने वालों फैज आलम ,ताहिर हुसैन, संजीव, फैजान, गुड्डू , विपिन, निषाद चौधरी आदि लोग मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed