{"_id":"5ac114854f1c1bd5618b4eee","slug":"191522603141-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैज नगर के नागरिकों ने किया विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैज नगर के नागरिकों ने किया विरोध प्रदर्शन
Updated Sun, 01 Apr 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद। हाइवे पर धर्मस्थल व स्कूल के निकट देसी शराब की शॉप खोलने का क्षेत्र के लोगों ने विरोध किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि प्रशासन को गुमराह कर स्थान बदल कर शराब की दुकान खोली जा रही है। पुलिस प्रशासन ने जांच होने तक शॉप खोलने की कार्रवाई रुकवा दी।
शराब की दुकानें खोलने के लिए जिलास्तर पर लॉटरी द्वारा हाल ही में देसी शराब की दुकानें आवंटित की गई हैं। नजीबाबाद में रविवार को मेरठ-पौड़ी हाईवे पर पुकार सिनेमा के सामने शराब की शॉप नंबर 5 खोलने के लिए दुकान की रंगाई-पुताई की जा रही थी। क्षेत्र के कारोबारियों और निवासियों ने शॉप खोलने का विरोध किया। महिलाओं और क्षेत्रवासियों ने शॉप पर पहुंचकर नारेबाजी की। प्रदर्शन की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह धामा के निर्देश पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गई। प्रदर्शनकारियों फजलुर्रहमान,काजी आसिफ मुत्तकी, हाजी राहत अली, कफील अहम, ताहिरा, शमीमा, तबस्सुम, अशोक व नरेश का कहना था कि भारत सिनेमा के पीछे शॉप खोलने को स्वीकृति है। जबकि शॉप निर्धारित स्थान से हटाकर हाईवे पर खोली जा रही है। जिस स्थान पर शराब की शॉप खुल रही है उसके निकट साया पब्लिक स्कूल, मस्जिद होने के साथ घनी आबादी है। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासनिक अधिकारियों को फैज नगर कॉलोनी के दक्षिणी गेट के निकट शराब की शॉप खोलने की स्थिति से अवगत कराया। सीओ बृजराज सिंह ने प्रदर्शनकारियों को शराब की शॉप खोलने की चौहद्दी की जांच कराने का आश्वासन दिया। प्रदर्शन में तसलीम अहमद, मुजम्मिल, जमशेद खां, मो. हामिद, मो.इकबाल एड. सहित अनेक लोग शमिल थे।