फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   कन्याओं को जीमाया

कन्याओं को जीमाया

Mon, 26 Mar 2018 12:27 AM IST
Updated Mon, 26 Mar 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
कन्याओं को जीमाया
बिजनौर ।
विज्ञापन

चैत्र नवरात्रों की अष्टमी और नवमी एक ही दिन हुई। श्रद्धालुओं ने मां के स्वरूप कन्याओं को जिमाकर उनको भोजन कराकर अपने व्रत पूरे किए। मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। मंदिरों में जाकर प्रसाद ग्रहण कर पुण्य कमाया गया।
रविवार को बृहस्पतिवार को मोहल्लों में सुबह से ही श्रद्धालु कन्याओं को घरों से बुलाकर लाए। कन्याओं को घर पर बुलाकर उनको भोजन ग्रहण कराया गया। श्रद्धालुओं ने कन्याओं के पैर धोकर व शगुन के रूप में कुछ भेंट देकर विदा किया। कन्याओं को भोजन ग्रहण कराने के बाद ही श्रद्धालुओं ने अपने व्रत पूरे करते हुए अन्न ग्रहण किया। अनेक जगह पर मंदिरों पर भी कन्याओं को सामूहिक भोजन ग्रहण कराया गया। श्रद्धालु अपने घरों से खाना बनाकर मंदिर ले गए। वहां पर कन्याओं को सामूहिक रूप से भोजन ग्रहण कराया व उनका आशीर्वाद लिया। वहीं मंदिरों पर भी श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। चामुंडा मंदिर व शीतला माता मंदिर पर भंडारा आयोजित हुआ। भंडारे से पहले इन मंदिरों पर यज्ञ आयोजित किया गया। श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुति प्रदान की। मंदिरों में श्रद्धालुओं ने हलवा पूरी का प्रसाद ग्रहण कर पुण्य कमाया। शीतला माता मंदिर में श्रद्धालुओं के भोजन की व्यवस्था भी की गई। मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। मोहल्लों के मंदिरों में भी भंडारा आयोजित किया गया। श्री कालिका मंदिर पर शाम के समय विशाल मेला आयोजित हुआ।
विज्ञापन

मेले में क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।
गजरौलाशिव।
गांव गजरौलाशिव के मनका माहेश्वर शिव मंदिर में भंडारा आयोजित किया गया। सुबह के समय श्रद्धालुओं ने मंदिर में प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ कमाया। जमालपुर पठानी स्थित दुर्गा माता मंदिर में गांव वालों ने कन्याओं का सामूहिक भोज कराया। पूरे गांव की कन्याओं को मंदिर में ले जाकर उन्हें भोजन कराया गया। श्रद्धालुओं ने माता रानी के कन्या रूप के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान सुधीर कुमार, दुष्यंत, नौबहार सिंह, पुष्पराज, राहुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed