{"_id":"5a8331d84f1c1bb1208b9030","slug":"191518547416-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर सरकार के खिलाफ विरोध जताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर सरकार के खिलाफ विरोध जताया
Updated Wed, 14 Feb 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेरकोट (बिजनौर)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणोत्तर कर्मचारी संघ ने सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ काली पट्टी बांधकर बोर्ड परीक्षा में कार्य किया। मंगलवार को आरयूएम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के शिक्षणोत्तर कर्मचारी संघ ने प्रदेश सरकार पर वादाखिलाफी करने का आरोप लगाते हुए काली पट्टी बांधकर बोर्ड परीक्षा में कार्य किया।
इस दौरान अबरार अहमद ने कहा कि प्रदेश सरकार ने चुनाव से पूर्व कर्मचारियों से उन की मांगों को पूरा करने का भरोसा दिलाया था, लेकिन सरकार ने कर्मचारियों की चल रही मांग लंबित योग्यताधारी शिक्षणोत्तर कर्मचारियों की शिक्षक पद पर पदोन्नति, 300 दिन के अर्जित अवकाश का नकदीकरण, 2005 के बाद से नियुक्त कर्मचारियों को पुरानी पेंशन सुविधा देने, चतुर्थ क्षेत्री कर्मचारियों की नियुक्ति पर लगी रोक हटाने, शिक्षणोत्तर कर्मचारियों को प्रबंध समिति में भागीदारी देने सहित कई मांगों को लेकर मांग पत्र शिक्षा निदेशक को दिया था। शिक्षणोत्तर कर्मचारियों में आक्रोश है। उन्होंने सभी शिक्षणोत्तर कर्मचारियों से एकजुट होकर संगठन हित में कार्य करने का आह्वान किया। चेताया कि यदि सरकार ने मांगें पूरी नहीं की तो संगठन प्रदेश सरकार के खिलाफ आंदोलन करेगा। विरोध में तालिब हुसैन, इरशाद अहमद, सुशील कुमार, मो. हनीफ, अबरार अहमद रहे।