{"_id":"5a5e40524f1c1b7e268b4c42","slug":"191516126290-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों की आयकर संबंधी समस्याओं का हुआ निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों की आयकर संबंधी समस्याओं का हुआ निस्तारण
Updated Wed, 17 Jan 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
शिक्षकों की समस्याओं का हुआ निस्तारण
बिजनौर। परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों के आयकर कटौती में हुई गड़बड़ी को ठीक कराने के लिए कैंप लगाया गया। वित्त एवं लेखाधिकारी संजय शर्मा की देखरेख में जिले के शिक्षकों की समस्याओं का निस्तारण मौके पर कराया गया। शिविर के पहले दिन करीब 100 शिक्षकों की समस्याओं का निस्तारण किया गया है।
वित्तीय वर्ष 2016-17 में परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों से की गई आयकर कटौती की धनराशि को 26 ए एस में जमा कराया गया था। वित्त एवं लेखाधिकारी संजय कुमार शर्मा द्वारा जुलाई 2017 में शिक्षकों को फार्म 16 वित्त वितरित किए गए थे। कई शिक्षकों ने फार्म 16 में त्रुटि होने की शिकायत वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा से की थी। शिक्षकों की समस्याओं का निस्तारण कराने के लिए मंगलवार को बीएसए कार्यालय के सभा कक्ष में शिविर लगा कर शिक्षकों के आयकर कटौती में हुई गड़बड़ी को ठीक कराया गया। शिविर में विवेक एंड तिवारी फर्म के कर्मचारियों ने एफएओ की देखरेख में शिक्षकों की समस्याओं का निस्तारण किया।
वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय के मुताबिक करीब 100 शिक्षकों के फार्म 16, 26 ए एस कटौती की गड़बड़ी को मौके पर ही निस्तारण किया गया है। वित्त एवं लेखाधिकारी ने बताया कि शिविर 17 जनवरी को लगेगा। जिले के किसी और शिक्षक की आयकर कटौती संबंधी समस्या है तो उसे मौके पर ही निस्तारिक किया जाएगा। इस मौके पर उप्र जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के जिलामंत्री दुष्यंत कुमार, प्राथमिक शिक्षक संघ के मंत्री प्रशांत सिंह, राहुल राठी, अरविंद चौधरी, मोहम्मद तारिक अलीम, कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक डीके पांडेय, मनोज कुमार, तपेंद्र सिंह, मुकेश त्यागी का सहयोग रहा।