{"_id":"5a4fc2be4f1c1b44198b513d","slug":"191515176638-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण पर चलेगा डंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण पर चलेगा डंडा
Updated Fri, 05 Jan 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। बिजनौर नगर पालिका में अब कच्चे के साथ-साथ पक्के अतिक्रमण के खिलाफ भी अभियान चलाया जाएगा। अवैध रूप से किए गए दुकानों व अन्य भवनों के कब्जों को अभियान चलाकर तोड़ा जाएगा। इसके लिए नगर पालिका ने ब्लू प्रिंट तैयार करना शुरू कर दिया है। इस अभियान के चलने से शहर अतिक्रमणमुक्त हो जाएगा।
अतिक्रमण की समस्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। साल 2016 में डीएम वीके आनंद ने जिले में अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख अपनाया था। तब उनके सख्त रवैये के आगे व्यापारियों ने खुद ही अपनी दुकानों की सीढ़ी आदि तोड़नी शुरू कर दी थीं, लेकिन डीएम के ट्रांसफर होते ही यह अभियान ठंडा पड़ गया। वर्तमान में एसपी प्रभाकर चौधरी ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। उन्होंने जिला मुख्यालय पर बाजार में ई-रिक्शा के संचालन पर रोक लगा दी है। कच्चे अतिक्रमण के खिलाफ पूरे जिले में अभियान चलाया जा रहा है। कई जगह व्यापारियों ने कच्चा अतिक्रमण खुद ही हटवा लिया है। एसपी की सख्ती का फायदा अब बिजनौर नगर पालिका उठाएगी। पालिका ने पक्के अतिक्रमण को हटाने के लिए मसौदा तैयार करना शुरू कर दिया है। यह निर्धारण किया जा रहा है कि पहले कौन सी सड़क से अतिक्रमण हटवाया जाएगा। कितने दिन में पक्का अतिक्रमण हटवाना है आदि पर काम किया जा रहा है। मसौदा तैयार होते ही अतिक्रमण पर डंडा चलाया जाएगा।