{"_id":"5a4bd0034f1c1bd5178b4823","slug":"191514917891-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपूर्ण समाधान दिवस में सुनीं गईं जनशिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपूर्ण समाधान दिवस में सुनीं गईं जनशिकायतें
Updated Wed, 03 Jan 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद । संपूर्ण समाधान दिवस में दर्ज 78 शिकायतों में से नौ शिकायतों का निस्तारण किया गया। अवशेष शिकायतों को अविलंब निस्तारित करने के निर्देश दिए गए।
मंगलवार को ड्वाकरा हॉल में एसडीएम एसके सिंह, तहसीलदार सुरेश कुमार, बीडीओ अनवर शेख, नायब तहसीलदार सीके त्रिपाठी ने शिकायतें सुनीं। राजस्व विभाग की 12, पुलिस की सात, समाज कल्याण की एक, अन्य विभागों की 15 शिकायतों समेत कुल 78 शिकायतों की सुनवाई हुई। जिसमें महज नौ शिकायतों का निस्तारण किया जा सका। एसडीएम ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को शेष शिकायतों का निस्तारण कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। दुर्गा विहार कालोनी वासियों मृत्युंजय पाल, कपिल कुमार, श्रवण कुमार, अभिषेक, अतर सिंह, योगेंद्र कुमार, कमल आदि ने 15 अक्तूबर को जली विद्युत लाइन अब तक नहीं बदले जाने की शिकायत करते हुए खतरनाक ढंग से घरों के छज्जों पर पड़ी विद्युत लाइन के लिए खंभे लगवाने की मांग की। पठानपुरा निवासी महिलाओं फरजाना, ताहिरा, हमीदन, अनीसा, महताब, रईसा ने मोहल्ले में शराबखाना चलाने के लिए बनवाए जा रहे होटल का निर्माण कार्य रुकवाने की मांग की। बुडगरा निवासी देवप्रताप सिंह ने क्षेत्र की नहरों में पानी छुड़वाने की मांग की।