{"_id":"5a43e3554f1c1bcf6d8b680d","slug":"191514398549-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब वेंडिंग जोन में ही लगेंगे ठेले और फड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब वेंडिंग जोन में ही लगेंगे ठेले और फड़
Updated Wed, 27 Dec 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब वेंडिंग जोन में ही लगेंगे ठेले और फड़
बिजनौर। नगर पालिका क्षेत्र में अतिक्रमण और जाम से निजात दिलाने के लिए अब वेंडिंग जाने की स्थापना की जाएगी।
जिसके बाद ठेला, फड़ लगाने वाले दुकानदार नगर पालिका द्वारा चिह्नित स्थान पर ही दुकानें लगाएंगे।
अतिक्रमण और उससे लगने वाला जाम नागरिकों, दुकानदारों और खुद अतिक्रमणकारियों के लिए सिर दर्द बना हुआ है। जिला मुख्यालय पर सड़कों पर कहीं भी ठेले और फड़ लगने, ई-रिक्शाओं के बेरोकटोक आने जाने से शहर में जाम लगा रहता था। एसपी प्रभाकर चौधरी ने ई-रिक्शाओं के मुख्य बाजार में प्रवेश पर रोक लगा दी। जिससे मुख्य बाजार में जाम से काफी राहत मिल गई। अतिक्रमण के खिलाफ भी प्रशासन ने सख्त रवैया अपना रखा है। एसपी खुद पुलिस और नगर पालिका टीम को साथ लेकर अतिक्रमण हटवा रहे हैं। लेकिन सड़क किनारे दुकान करने वाले दुकानदार इससे परेशान हैं।
नगर पालिका ने इन ठेलों, फड़ों के आदि की दुकानदारी को जारी रखने और अतिक्रमण को खत्म करने के लिए प्लान बनाया है। शहर में अब नगर पालिका द्वारा इन ठेलों, फल वालों के लिए वेंडिंग जोन एरिया घोषित किए जाएंगे। यहां ठेले, फड़ आदि लगाने पर कोई रोक नहीं होगी। नगर पालिका को निर्धारित शुल्क देने के बाद दुकानदार वेंडिंग जोन एरिया वाली सड़क पर दुकान लगा सकेंगे।
बिजनौर में शास्त्री चौक से तहसील, प्रदर्शनी मैदान तक, मुख्य बाजार के आसपास का क्षेत्र नो वेंडिंग जोन में शामिल है। यहां पर ठेले फड़ आदि नहीं लगा सकते हैं न ही पक्की दुकानों वाले अपनी दुकान का सामान सड़क पर लगा सकते हैं।
विज्ञापन
ये सड़के हो सकती हैं वेंडिंग जोन
शास्त्री चौक से थाने तक, स्टेशन चौराहे तक, जजी चौक से मंडावर रोड, प्रदर्शनी चौक से बैराज रोड, सिविल लाइन द्वितीय को वेंडिंग जोन एरिया में शामिल किया जा सकता है। नगर पालिका ईओ इंद्रपाल सिंह के अनुसार वेंडिंग एरिया घोषित करने के लिए वेंडिंग जोन स्ट्रीट कमेटी बनाई गई है। इनसे बातचीत करने के बाद वेंडिंग जोन एरिया घोषित किया जाएगा।