फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   अब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा झील पार्क में लगेगी

अब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा झील पार्क में लगेगी

Sat, 23 Dec 2017 12:02 AM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
अब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा झील पार्क में लगेगी
नहटौर। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित होने के मामले में स्थान को चिह्नित कर लिया गया है। प्रतिमा को हल्दौर चौराहे पर स्थापित करने की तैयारी पर विवाद खड़ा हो गया था। विवाद के बाद तीन स्थानों को चुना गया था। विधायक के मुताबिक अब प्रतिमा झील कॉलोनी पार्क में स्थापित होगी। सभी तैयारी पूर्ण हो गई हैं। जल्दी ही प्रतिमा लगा दी जाएगी।
विज्ञापन

लोगों की मांग पर करीब चार माह पूर्व हल्दौर चौराहा स्थित फव्वारा चौक पर विधायक ओमकुमार ने बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव नगर पालिका को भेजा था। नगर पालिका ने इस मामले में अपनी रिपोर्ट डीएम को भेज दी थी। हल्दौर चौराहे पर फव्वारे को ध्वस्त करके अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने का विरोध शुरू हो गया। विवाद होने पर मामला अटक गया। उसके बाद एसडीएम धामपुर आजाद भगत सिंह व तत्कालीन सीओ सुशील कुमार ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। हल्दौर चौराहा, टैक्सी स्टैंड के अलावा झील पार्क को देखा गया। अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट डीएम को प्रेषित कर दी। विधायक ओमकुमार ने बताया कि बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने के लिए झील पार्क को चुन लिया गया है। झील पार्क में स्थापित करने के लिए पूूर्ण तैयारी हो चुकी है। जल्द ही प्रतिमा स्थापित कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed