{"_id":"5a3d4eac4f1c1b8d698c3442","slug":"191513967276-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड अभिनेताओं की टिप्पणी से वाल्मीकि समाज में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉलीवुड अभिनेताओं की टिप्पणी से वाल्मीकि समाज में रोष
Updated Fri, 22 Dec 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद । बॉलीवुड अभिनेताओं ने वाल्मीकि समाज के प्रति की गई टिप्पणी के विरोध में वाल्मीकि समाज ने प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन प्रशासन को सौंपा।
अखिल भारतीय श्री वाल्मीकि नव युवक संघ के जिला उपाध्यक्ष संजय बागड़ी, वाल्मीकि समाज के प्रधान जयपाल सिंह झंझोटा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री एसएल मेहरा वाल्मीकि, जिलाध्यक्ष नरेंद्र पारचा के नेतृत्व में वाल्मीकि समाज के लोगों ने तहसीलदार सुरेश कुमार को प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान, अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की ओर से वाल्मीकि समाज के प्रति जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने पर रोष व्यक्त किया गया। वाल्मीकि समाज ने चेतावनी दी कि यदि दोनों अभिनेताओं ने सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी तो वाल्मीकि समाज पूरे देश में विरोध आंदोलन छेड़ेगा। ज्ञापन सौंपने वालों में जॉनी चेनवाल, विशाल झंझोटा, प्रकाश घाघट, अशोक कुमार वाल्मीकि, सुरेंद्र, अजय, अरुण, अंकित सिसौदिया, प्रीतम कुमार, दीपक सहित वाल्मीकि समाज के अनेक लोग शामिल रहे।