फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   अकबरपुर आंवला में प्रेम प्रसंग पर बैठी पंचायत

अकबरपुर आंवला में प्रेम प्रसंग पर बैठी पंचायत

Sat, 09 Dec 2017 12:23 AM IST
Updated Sat, 09 Dec 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
अकबरपुर आंवला में प्रेम प्रसंग पर बैठी पंचायत
प्रेेमिका की ससुराल पहुंचे युवक को बंधक बनाकर पीटा
विज्ञापन

नजीबाबाद (बिजनौर)।
अकबरपुर आंवला में शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की ग्रामीणों ने बंधक बनाकर बुरी तरह पिटाई की। मामले को लेकर गांव में पंचायत बैठ गई। विवाहिता के पति ने उसे अपने साथ रखने से इंकार कर दिया। पंचों के फैसले के बाद युवक और विवाहिता की शादी कर दी गई। सूचना पर पहुंची नगीना देहात पुलिस ने विवाहिता को उसके प्रेमी और परिजनों के साथ भेज दिया।
नजीबाबाद तहसील की ग्राम पंचायत किशनपुर के गांव अकबरपुर आंवला में शुक्रवार सुबह प्रेम प्रसंग परवान तो चढ़ा, मगर पूरी फजीहत के बाद। दरअसल, सुबह करीब चार बजे गांव के कुछ लोगों ने एक युवक को पकड़कर बुरी तरह पीटा। पूछताछ में युवक ने अपना नाम मंजीत पुत्र देशराज निवासी गांव फूलपुर, थाना छजलैट जिला मुरादाबाद बताया। उसने बताया कि उसके गांव की दलित युवती सरिता पुत्री चंद्रपाल की शादी करीब दो वर्ष पहले अकबरपुर आंवला में कपिल से हुई है। वह सरिता से मिलने आया था।
विज्ञापन

मामले की सूचना फूलपुर में मंजीत और सरिता के परिजनों को दी गई। उनके पहुंचने पर गांव में पंचायत बैठ गई। पूर्व प्रधान बाबूराम, नईमुद्दीन, रईसुद्दीन सहित गांव के जिम्मेदार लोगों और तीनों परिवारों के लोगों की मौजूदगी में जाट बिरादरी के युवक मंजीत ने सरिता से शादी करने की मंशा जता दी। इसके बाद सरिता के पति कपिल ने पत्नी को रखने से इंकार कर दिया। जिस पर सरिता भी पांच माह के बच्चे के साथ अपने मायके वालों और मंजीत के साथ जाने पर राजी हो गई। पंचायत में शामिल जिम्मेदार लोगों ने शपथ पत्र पर लिखित समझौता कराते हुए मामले से नगीना देहात पुलिस को अवगत कराया। थाना प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि एसआई जीत सिंह ने गांव पहुंचकर समझौते के बाद विवाहिता को प्रेमी युवक और उसके परिजनों के साथ रवाना करा दिया। पंचायत में समझौते के चलते ग्रामीणों की खासी भीड़ रही। उधर, पंचायत में शामिल देशराज ने बताया कि उनका पुत्र मंजीत मुजफ्फरनगर में सेना भर्ती में शामिल होने के लिए घर से निकला था। मंजीत के पिता देशराज और सरिता के पिता चंद्रपाल ने मंजीत व सरिता के संबंधों से अनभिज्ञता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed