{"_id":"5a0dcabe4f1c1b59678bc2e6","slug":"191510853310-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विज्ञान प्रदर्शनी के मॉडल वर्ग में नजीबाबाद की छात्राएं रहीं अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विज्ञान प्रदर्शनी के मॉडल वर्ग में नजीबाबाद की छात्राएं रहीं अव्वल
Updated Thu, 16 Nov 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद । जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में मॉडल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाली आर्य कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं को कॉलेज की ओर से सम्मानित किया गया।
प्रधानाचार्या नीता रस्तोगी शिक्षिका नूतन राणा के निर्देशन में आर्य कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में प्रतिभाग किया। कॉलेज की छात्राओं नरगिस, आंचल, सना परवीन, जरीन, मनु राजपूत, नैना, महकशा ने वैकल्पिक ऊर्जा के उप विषय, बायोगैस पर आधारित मॉडल प्रदर्शित किया। सब्जियों के छिलके और बचे खराब खाने से गैस बनाकर उसका उपयोग खाना बनाने, प्रकाश उत्पन्न करने और मोटर चलाने में करने के मॉडल को प्रथम स्थान मिला। विज्ञान प्रदर्शनी में मॉडल वर्ग में प्रथम स्थान पाकर लौटीं छात्राओं को प्रधानाचार्या नीता रस्तोगी ने सम्मानित किया।