फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   256 गांवों के लोगों ने क्यों नहीं उठाया एंबूलेंस सेवा का लाभ, जानेंगे कर्मचारी

256 गांवों के लोगों ने क्यों नहीं उठाया एंबूलेंस सेवा का लाभ, जानेंगे कर्मचारी

Thu, 07 Sep 2017 02:19 AM IST
Updated Thu, 07 Sep 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
256 गांवों के लोगों ने क्यों नहीं उठाया एंबूलेंस सेवा का लाभ, जानेंगे कर्मचारी
108 व 102 एंबूलेंस के ऑपरेशन हेड ने रिकार्ड खंगालने पर पकड़ा मामला
विज्ञापन

जागरूकता को गठित की गईं छह टीम, हर टीम में चार-चार सदस्य शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा।
जनपद के 256 गांव ऐसे हैं जिनके बाशिंदों ने 102 व 108 एंबुलेंस सेवा का फायदा नहीं लिया। अपने मरीजों को दूसरे वाहनों से अस्पताल पहुंचाया। यह खुलासा तब हुआ जब लखनऊ से आए ऑपरेशन हेड ने रजिस्टरों का अवलोकन किया। मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने गांवों में जागरूकता को छह टीमें बनाई हैं। हर एक में चार सदस्य हैं।
बुधवार की दोपहर 102, 108, एंबुलेंस निशुल्क स्वास्थ्य सेवा के ऑपरेशन हेड कामरान नकवी जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचे। मरीजों से एंबुलेंस सेवा के बारे में पूछताछ की। कहा कि फोन में बैलेंस न हो तो भी 102 व 108 नंबर पर सूचना दे सकते हैं। इसके बाद उन्होंने पिछले साल के रिकार्ड को खंगाला। एंबुलेंस सेवा न लेने वाले गांवों पर गौर फरमाया। पाया कि 256 गांवों के लोगों ने सेवा लाभ नहीं लिया है।
विज्ञापन

आखिर क्यों ग्रामीणों ने एंबुलेंस सेवा नहीं ली, इसकी तहकीकात के लिए ऑपरेशन हेड ने छह टीम गठित की हैं। प्रत्येक में चार-चार सदस्य रखे हैं। प्रोग्राम मैनेजर राकेश ठाकुर व आरएम अनुराग कपूर ने कहा कि टीम सदस्य गांव में जाएं। लोगों से बातचीत कर सेवा का लाभ न उठाने का कारण पूछें। आशा, आंगनबाड़ी, एएनएम व ग्राम प्रधान का सहयोग लेकर ग्रामीणों को जागरूक करें। इस मौके पर जनपद कोआर्डिनेटर दीपक सिंह, विपिन कुमार, नरेश कुमार, ओमपाल, शैलेंद्र, गौरव पाल, दीपक शर्मा, प्रेम नारायण, कुलदीप, प्रमोद, नरेंद्र, शकीम, मुनेंद्र, शुभम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed