{"_id":"5974f2764f1c1b92678b4663","slug":"191500836470-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहोश मिले व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेहोश मिले व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत
Updated Mon, 24 Jul 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहोश मिले व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत
बिजनौर।
बेटी के यहां सिंधारा देने आए एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजन बिना किसी कार्रवाई के शव को अपने घर ले गए।
नहटौर के गांव मंडोरा निवासी मुन्नू (50) शुक्रवार को कोतवाली शहर के गांव सलामाबाद भरैरा निवासी अपनी बेटी के यहां सिंधारा देने आया था। शुक्रवार को ही मुन्नू के दामाद ने उनको कोतवाली चौराहे पर घर जाने के लिए छोड़ दिया था। हालांकि वह घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसको कुछ पता नही ंचला। परिजन शनिवार को जब उसको ढूंढते हुए जिला अस्पताल पहुंचे तो वह बेहोश की हालत में भर्ती था। हालांकि शनिवार की शाम को मुन्नू की मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक शनिवार की सुबह पुलिस ने रामलीला मैदान से बेहोशी की हालत में भर्ती कराया था। परिजनों ने बताया कि वह बीमार रहते थे, शायद वह बेहोश होकर गिर गए हो। परिजन बिना किसी कार्रवाई के शव को अपने घर ले गए। परिजनों ने बताया कि वह शराब का सेवन नही करते थे।