{"_id":"5946e7684f1c1b14118b45cd","slug":"191497818984-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की ओर से जिले में 17 स्थानों पर होंगे योग दिवस पर कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की ओर से जिले में 17 स्थानों पर होंगे योग दिवस पर कार्यक्रम
Updated Mon, 19 Jun 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमरोहा।
भारतीय जनता पार्टी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को ऐतिहासिक बनाने के लिए व्यापक रूप से सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। जिले भर में 17 स्थानों पर योगा अभ्यास कार्यक्रम होंगे। इसमें जन प्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के अलावा जन सामान्य की बड़ी भागीदारी रहेगी। योग अभ्यास कार्यक्रमों में भाग लेने वाले लोगों को तिलक कर स्वागत किया जाएगा। वहीं भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारियों के गले में केसरिया पटका होगा। योग अभ्यास कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सभी मंडल अध्यक्ष, कार्यक्रम आयोजकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता व जिला प्रभारी चंद्र मोहन ने रविवार को सरदार सुरेंद्र सिंह ढिल्लो के आवास पर प्रेसवार्ता के दौरान अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में 17 मंडल हैं, सभी मंडलों में योग अभ्यास कार्यक्रम का आयोजन होगा। इन कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सभी मंडल अध्यक्ष, कार्यक्रम आयोजकों को जिम्मेदारी सौंपी जा चुकी है। अधिक से अधिक कार्यकर्ता और जन सामान्य की योग अभ्यास कार्यक्रमों में भागीदारी रहेगी। योग अभ्यास कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का प्रयास है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीस जून की शाम को लखनऊ पहुंच जाएंगे। 21 जून को उनकी अध्यक्षता में लखनऊ में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में पचास हजार से अधिक लोगों की भीड़ जुटने का अनुमान है। यह भव्य आयोजन होगा।
विज्ञापन
योग से पहले चलेगा स्वच्छता अभियान
अमरोहा। 21 जून को जिले में 17 स्थानों पर भाजपा की ओर से योग अभ्यास कार्यक्रम का आयोजन होगा। योग स्थलों पर 19 जून से स्वच्छता अभियान चलेगा। योग से पहले कार्यक्रम स्थल के आसपास की साफ-सफाई कराई जाएगी। स्वच्छता अभियान में कार्यकर्ता जुटेंगे।
विपक्ष के पास नहीं है कोई मुद्दा, कर रहे ओछी राजनीति
अमरोहा। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता चंद्रमोहन ने प्रेसवार्ता के दौरान विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि अब उनके पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। योग दिवस पर भी वोट बैंक की राजनीति कर रहे हैं। योग दिवस पर राजनीति करना छोटी मानसिकता है। प्रेस वार्ता में जिला अध्यक्ष डा. ऋषिपाल नागर, ब्रजेश चौधरी, राकेश वर्मा, तरुण शेखावत, सरदार सुरेंद्र सिंह ढिल्लो आदि मौजूद रहे।