फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   19 more Corona positives found in the district

जिले में 19 और मिले कोरोना पॉजिटिव

Thu, 01 Oct 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
19 more Corona positives found in the district
जिले में 19 और मिले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन

बिजनौर। धामपुर की न्यू हिंदू कॉलोनी के चार लोगों सहित 19 लोग और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं जबकि 2031 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 3072 हो गई है। अब तक 2620 मरीजों ने कोरोना पर विजयी पाया, जबकि 42 ने दम तोड़ दिया। वर्तमान में एक्टिव पॉजिटिव केसों की संख्या 410 हो गई।

जनपद में हर दिन कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। बुधवार को 19 लोगों के संक्रमित मिलने के साथ साथ 2031 लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। सीएमओ विजय कुमार यादव ने बताया अब तक जिले से कुल एक लाख 28 हजार 953 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। एक लाख 26 हजार 963 जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी हैं। इनमें से 3072 लोग पॉजिटिव आ चुके हैं, जबकि एक लाख 23 हजार 891 नेगेटिव रिपोर्ट शामिल हैं। अब तक 2620 ने कोरोना पर विजयी पाया जबकि 42 लोगों की मौत हो चुकी है। सीएमओ के अनुसार बुधवार को धामपुर के मोहल्ला न्यू हिंदू कॉलोनी से चार, मोहल्ला साहूवान, थाना नूरपुर, एनपीपी नगीना, नजीबाबाद के मोहल्ला कुंज कॉलोनी, वाहिद नगर कॉलोनी, बिजनौर के मोहल्ला जाटान, सदर बाजार, हल्दौर, गांव कुम्हारपुरा, नहटौर के गांव मिलक मुकीमपुर, चीनी मिल अफजलगढ़, मोहल्ला किला, गांव बेड़ा खुर्द, गांव नेकपुर, चांदपुर से एक-एक मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed