{"_id":"e8392d531059b2a3f4c3e4a5fa880b0a","slug":"19-hours-old-railway-crossing-off-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"19 घंटे बंद रहा रेलवे क्रासिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
19 घंटे बंद रहा रेलवे क्रासिंग
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
Updated Wed, 09 Sep 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगीना। कोयला और सीमेंट लेकर पंजाब जा रही मालगाड़ी के इंजन की नगीना रेलवे स्टेशन से गुजरते हुए पावर फेल हो गई। 19 घंटे बाद नगीना पहुंची दूसरी पावर से मालगाड़ी को रवाना किया गया। इस दौरान नगीना-कालाखेड़ी फाटक बंद रहा। इससे दो दर्जन से अधिक गांव के सैकड़ों व्यक्तियों को परेशानी उठानी पड़ी।
नगीना रेलवे स्टेशन कार्यालय सूत्रों के अनुसार सोमवार देर शाम सात बजे जब मालगाड़ी पंजाब की ओर जा रही थी तो अचानक इंजन की पावर फेल हो गई। प्लेटफार्म नंबर दो प्रभावित हो गया। सभी अप व डाउन लाइन की ट्रेनों को प्लेटफार्म नंबर तीन व प्लेटफार्म नंबर एक से निकाला गया।
मंगलवार को करीब एक बजे दूसरी पावर नगीना पहुंची और बाद में मालगाड़ी को रवाना किया गया। उधर, जीआरपी का कहना है कि पावर फेल होने की सूचना उनके कार्यालय द्वारा भी रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी गई थी।