फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   182 new corona infected in the district found

जिले में 182 नए कोरोना संक्रमित मिले

Fri, 16 Apr 2021 12:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
182 new corona infected in the district found
बिजनौर में सिविल लाइन में उमड़ रही भीड़। - फोटो : BIJNOR
बिजनौर। जनपद में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बेकाबू हो गई है। इसकी दूसरी लहर का प्रचंड रूप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। बुधवार को जिले में 182 मरीजों को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। यह शुरू से अब तक का सबसे अधिक आंकड़ा है। अब जिले में अब कुल मरीजों की संख्या 5263 हो गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जनपद में कुल 1877 मरीजों की जांच रिपोर्ट आई, इनमें 182 लोगों की रिपोर्ट पॉजेटिव आई। इनमें 1695 जांच रिपोर्ट निगेटिव आई। सीएमओ विजय कुमार यादव ने बताया कि वर्तमान में 2323 जांच रिपोर्ट लंबित हैं। अब तक 4533 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। मौत के आंकड़े पर नजर डालें तो 67 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। वर्तमान में 663 सक्रिय मरीजों का उपचार चल रहा है। नए मरीजों में बिजनौर से 62, नजीबाबाद से 36, हल्दौर से 18, नजीबाबाद के प्रेमधाम आश्रम से 17 शामिल है। इसके अलावा गांव ठाट जट से चार, नहटौर के गांव सीकरी बुजुर्ग से दो, महमूदपुर, खासपुरा, बेरखेड़ा, हीमपुर बुजुर्ग, अलीपुरा, तहसील कोर्ट नजीबाबाद, धामपुर से चार, गांव सेह, किरतपुर, गांव भोजपुर, नहटौर के मोहल्ला महकमा, जलालपुर, गाजीपुर, शेरपुर कल्याण से एक-एक कोरोना संक्रमित शामिल है।
विज्ञापन

290 लोगों से वसूला एक लाख तीस हजार का जुर्माना
बिजनौर। मास्क न लगाने वालों पर कार्रवाई करते हुए 290 लोगों का चालान किया गया। इन सभी से करीब एक लाख 30 हजार 100 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed