फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   सपा सरकार में बदमाश नहीं आजम खां की भैंस ढूंढ़ती थी पुलिस:सुरेश राणा

सपा सरकार में बदमाश नहीं आजम खां की भैंस ढूंढ़ती थी पुलिस:सुरेश राणा

Sun, 17 Mar 2019 12:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
सपा सरकार में बदमाश नहीं आजम खां की भैंस ढूंढ़ती थी पुलिस:सुरेश राणा
सपा सरकार में भैंस ढूंढती थी पुलिस: सुरेश राणा
विज्ञापन

बिजनौर। भाजपा किसान मोर्चा के सम्मेलन में गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि मायावती ने सरकारी चीनी मिल बेचकर अपनी जेब भरने का काम किया था। अखिलेश सरकार में खेत से किसान का अपहरण हो जाता था और पुलिस आजम खां की भैंस ढूंढने में लगाई जाती थी।

एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में सुरेश राणा ने कहा कि मायावती ने सरकारी चीनी मिल बेचकर पाप किया था। वे इसी पाप का परिणाम भोगना पड़ेगा। सपा सरकार में किसान को रात में सिंचाई के लिए खेत में जाना पड़ता था और खेत से किसान का अपहरण हो जाता था। किसान को सिंचाई करने में भी डर लगता था। सपा सरकार में पुलिस अपराधियों को पकड़ने में बजाए आजम खां की भैंस खोजने में लगाई जाती थी। लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद कानून व्यवस्था पटरी पर आई है। आज गुंडे, बदमाश प्रदेश छोड़कर भाग रहे हैं। सपा सरकार ने गन्ने का रिकॉर्ड भुगतान किया है। सपा सरकार ने किसानों के गन्ने का केवल 18 हजार करोड़ का भुगतान किया था, जबकि भाजपा ने 36 हजार करोड़ का भुगतान किया है। भाजपा सरकार ने धान की रिकॉर्ड खरीदारी की व समर्थन मूल्य भी रिकॉर्ड बढ़ाया है। किसानों को फसलों के प्रमाणित बीज दिए जा रहे हैं। भरपूर बिजली दी जा रही है। केंद्र सरकार ने किसानों के लिए किसान सम्मान निधि योजना शुरू की है जिसके बारे में कभी पहले किसी सरकार ने सोचा भी नहीं था। किसान मोर्चे के क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकुमार सहरावत ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसान के लिए अच्छे काम किए हैं। इस काम को किसानों के बीच ले जाना है। सम्मेलन को क्षेत्रीय मंत्री मोहित बेनीवाल, किसान मोर्चे के जिलाध्यक्ष अवनीश निर्वाल, युवा मोर्चे के जिलाध्यक्ष रवि चौधरी, किसान मोर्चे के क्षेत्रीय मंत्री अनिल पुंडीर ने भी सम्मेलन को संबोधित किया। सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया व संचालन जितेंद्र राजपूत ने किया। इस दौरान लोकसभा संयोजक सत्यवीर त्यागी, कार्यक्रम संयोजक पुष्पेंद्र सिंह, संजय त्यागी, दीपक गर्ग मोनू, भीष्म राजपूत, धीर सिंह, नीरज शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed