{"_id":"5be49b2bbdec22694d43252a","slug":"181541708587-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों और मोबाइल टावरों पर पालिका के लाखों बकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों और मोबाइल टावरों पर पालिका के लाखों बकाया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Fri, 09 Nov 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
मोबाइल टावर पर चढ़े कार्यकर्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। गृह कर और जल कर के रूप में बैंकों और मोबाइल टावरों पर नगर पालिका के लाखों रुपये बकाया हैं। नगर क्षेत्र में संचालित करीब 40 बैंकों और 50 मोबाइल टावरों में से ज्यादातर ने अभी तक गृह कर और जल कर का भुगतान नहीं किया है। वसूूली के लिए लगातार नोटिस भेजे जाने के बाद पालिका प्रशासन ने बैंकों को अंतिम चेतावनी जारी की है।
शहर में ज्यादातर बैंक निजि भवनों में चल रहे हैं। इन पर पालिका का लाखों रुपये गृहकर व जलकर बकाया है। नगर में संचालित 40 बैंकों में से अभी तक केवल 25 ने ही पालिका को गृह कर व जल कर अदा किया है। बाकि 15 को पालिका कई बार नोटिस भेज चुकी है। कर अधीक्षक मोहम्मद सुहैल खान ने बताया कि बैंकों से अनुबंध के आधार पर गृह कर व जल कर की वसूली पालिका करती है। प्रत्येक बैंक से सालाना 18 से 20 हजार रुपये तक की कर वसूली करते हैं। लेकिन लगातार नोटिस भेजने के बाद भी बैंक करों की अदायगी नहीं कर रहे हैं। गृह कर व जल कर के रूप में बैंकों पर करीब तीन लाख रुपये बकाया हैं। अब इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे।
मोबाइल टावरों पर भी लाखों बकाया
अमरोहा। कर अधीक्षक ने बताया कि शहर में करीब 50 मोबाइल टावरों में से 35 को अब तक कर के दायरे में लाया गया है। मोबाइल टावरों से भी अनुबंध के आधार पर गृह कर व जल कर की वसूली करते हैं। इनसे सालाना 20 से 25 हजार रुपये कर वसूली की जाती है। लेकिन इस वित्तीय वर्ष में अभी तक केवल दस मोबाइल टावरों से ही कर वसूली की गई है। बाकि 30 को नोटिस भेजे गए हैं। अभी तक जवाब नहीं दिया है। जल्द ही मोबाइल टावरों पर कार्रवाई की जाएगी। इन पर करीब छह लाख रुपये से ज्यादा का गृह कर व जल कर बकाया है।