फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   सड़क पर दौड़ लगा रहे बीएससी छात्र को ट्रक ने रौंदा, मौत

सड़क पर दौड़ लगा रहे बीएससी छात्र को ट्रक ने रौंदा, मौत

Thu, 27 Sep 2018 01:10 AM IST
Updated Thu, 27 Sep 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
सड़क पर दौड़ लगा रहे बीएससी छात्र को ट्रक ने रौंदा, मौत
अमरोहा। आर्मी की तैयारी को लेकर सड़क पर दौड़ लगा रहे बीएससी के छात्र को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा नूरपुर-मुरादाबाद रोड पर हुआ। ट्रक भी अनियंत्रित होकर पलट गया। चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के नूरपुर-मुरादाबाद रोड स्थित देहरी खुर्रम गांव निवासी किसान विक्रम सिंह का परिवार रहता है। परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटे हैं। सबसे छोटा बेटा पिंटू (18) नगर के एक डिग्री कालेज में बीएससी का छात्र है। जबकि दो भाई किसानी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। परिजनों के मुताबिक पिंटू आर्मी के तैयारी कर रहा था। रोज की तरह बुधवार की तड़के करीब साढ़े चार बजे सड़क पर दौड़ लगाने के लिए निकला था। इस दौरान वह रोड किनारे बैठकर जूते-मोजे पहन रहा था, तभी नूरपुर की दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने छात्र को रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक भी अनियंत्रित होकर पलट गया। जबकि चालक और खलासी मौके से फरार हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों भी घटनास्थल पर पहुंच गए। चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम सदर सुखवीर सिंह, सीओ क्राइम ब्रांच और इंस्पेक्टर वीरेश कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। हंगामा कर रहे परिजनों को समझाकर शांत किया। एसडीएम ने परिजनों को सरकार से आर्थिक सहायता दिलाने की आश्वासन दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छात्र की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed