{"_id":"5b562a404f1c1b466d8b68fe","slug":"181532373568-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड़ के स्टॉक में लगी आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुड़ के स्टॉक में लगी आग, लाखों का नुकसान
Updated Tue, 24 Jul 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदपुर। गुड़ मंडी में रखे व्यापारियों के स्टॉक में लगी आग से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारणों का कोई पता नहीं चल सका।
चांदपुर में गुड़ का बड़ा कारोबार है। बड़ी-बड़ी दूर से किसान अपना गुड़ लाकर व्यापारियों को बेचते हैं। व्यापारियों द्वारा गुड़ का स्टॉक कर दूसरे राज्यों को भेजा जाता है। हल्दौर रोड पर कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर स्थित गुड़ मंडी में गुड़ का भारी मात्रा में स्टॉक रहता है। गुड़ के बोरों पर मोटी पन्नी ढकी रहती है। सोमवार की सुबह करीब साढ़े तीन बजे दो आढ़तियों के गुड़ के स्टॉक में आग लग गई। करीब चार बजे मंडी में आए सब्जी व्यापारी ने आग को देखकर गुड़ व्यापारियों को सूचना दी। इससे व्यापारियों में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में व्यापारी, पल्लेदार व फायर स्टेशन के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। गुड़ स्टॉक में मोहल्ला कायस्थान नितवासी संदीप कौशिक की फर्म का करीब 500 कुंतल तथा मोहल्ला गोकुलनगर निवासी पंकज चौधरी का करीब एक हजार कुंतल गुड़ आग लगने से खराब हो गया। करीब पांच सौ कुंतल गुड़ ही बचाया जा सका। आग कैसे लगी? इसका पता नहीं चल सका।