फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   ातायात नियमों के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाया

ातायात नियमों के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाया

Thu, 26 Apr 2018 12:12 AM IST
Updated Thu, 26 Apr 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
ातायात नियमों के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाया
बिजनौर। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के तीसरे दिन जिले में सीट बेल्ट और हेलमेेट का प्रयोग करने के अलावा निर्धारित गति से ही वाहन चलाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

एनसीसी, एनएसएस तथा स्काउट एंड गाइड के 200 कैडेट्स, परिवहन प्रवर्तन दल तथा यातायात पुलिस ने सीट बेल्ट और हेलमेट का प्रयोग करने वाले लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए गुलाब के फूल भेंट किए। एक हजार वाहनों पर ‘सीट बेल्ट और हेलमेट का प्रयोग करें’ स्टीकर चिपका कर वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा परिवहन एवं यातायात पुलिस ने 150 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई भी की गई। एआरटीओ प्रवर्तन रमेश कुमार चौबे ने कहा कि यातायात नियमों के अंतर्गत ही हमें वाहनों का संचालन करना चाहिए। ऐसा खुद तो करें ही साथ दूसरों को भी इसकी सलाह दें। यदि हम सभी यातायात नियमों का पालन करेंगे तो आये दिन होने वाले सड़क हादसों में कमी होगी। किसी भी डर के चलते ही ट्रैफिक नियमों का पालन न करें, बल्कि अपना परम कर्तव्य समझकर ही यह कार्य करें। इस दौरान एसडीएम सदर इंद्रजीत सिंह, सीओ सिटी गजेंद्र पाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


आज स्कूलों में दिलाई जाएगी शपथ
एआरटीओ प्रशासन आलोक कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत बृहस्पतिवार को चजिलेभर के स्कूलों में यातायात नियमों का पालन करने के लिए शपथ दिलाई जाएगी। इसके लिए जिलाधिकारी के माध्यम से जिला विद्यालय निरीक्षक और बीएसए को अवगत करा दिया गया है। अभियान को सफल बनाने के लिए सभी लोगों से सहयोग करने का आह्वान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed