{"_id":"5a8f0e3b4f1c1b805a8bb42b","slug":"181519324731-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंच स्थापना की हड़ताल में शामिल हुए बिजनौर के वकील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंच स्थापना की हड़ताल में शामिल हुए बिजनौर के वकील
Updated Fri, 23 Feb 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। हाईकोर्ट बेंच स्थापना संघर्ष समिति मेरठ से संबद्ध वकील गुरुवार को बिजनौर आए और यहां के वकीलों से संघर्ष में साथ देने का आह्वान किया। संघर्ष समिति के आह्वान पर बिजनौर के वकील भी बृहस्पतिवार को बेंच स्थापना के लिए चल रही हड़ताल में शामिल हुए।
हाईकोर्ट बेंच स्थापना संघर्ष समिति ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के वकीलों से बैंच स्थापना संघर्ष समिति के स्थापना हेतु 19 से 26 फरवरी 2018 तक न्यायिक कार्यों से विरत रहने का आह्वान किया था। बिजनौर के वकीलों ने इस मुद्दे पर एकमत न होने के कारण अपने को न्यायिक कार्य से विरत रहने के प्रस्ताव से दूर रखा था। मेरठ में संघर्ष समिति को जब बिजनौर के वकीलों के संघर्ष में शामिल नहीं होने की जानकारी मिली तो वे बिजनौर के वकीलों से बातचीत करने के लिए बिजनौर आए। वार्ता के बाद सहमति बन गई और बिजनौर के वकील भी हड़ताल में शामिल हो गए हैं।