फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   आसान पेपर देखकर खिले चेहरे

आसान पेपर देखकर खिले चेहरे

Wed, 07 Feb 2018 12:49 AM IST
Updated Wed, 07 Feb 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
आसान पेपर देखकर खिले चेहरे
आसान प्रश्नपत्र देखकर खिले चेहरे
विज्ञापन

बिजनौर। परीक्षा केंद्रों पर मंगलवार सुबह से ही विद्यार्थी अपने परिजनों के साथ पहुंचने लगे थे। परीक्षा देने के बाद विद्यार्थियों ने कक्ष से बाहर आकर प्रश्नपत्र के उत्तर अपने साथियों से मिलाए। पेपर अच्छा जाने पर विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी नजर आई। केपीएस इंटर कॉलेज पर इंटर की छात्रा सोफिया, सीमा ने बताया कि पहला प्रश्न पत्र हिंदी विषय का था, जो काफी आसान रहा। कक्षा दस की गृह विज्ञान की परीक्षा थी। छात्रा कल्याणी के अनुसार परीक्षा के लिए उन्होंने काफी तैयारी कर रखी थी। अब अगली परीक्षा के लिए जुटेंगी। छात्रा फरजाना, सदफ ने बताया कि पहली बार बोर्ड परीक्षा में बैठने को लेकर डर लग रहा था। लेकिन अच्छी तैयारी और पेपर आसान आने के कारण अब डर नहीं लग रहा है।


पहले दिन 414 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा
नींदडू़/चंदक। गांधी इंटर कॉलेज मनकुआ के केंद्र व्यवस्थापक नरेश कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल गृहविज्ञान की परीक्षा में पंजीकृत 74 परीक्षार्थियों में से 70 ने परीक्षा दी। 04 बालिकाएं अनुपस्थित रहीं, जबकि इंटरमीडिएट हिंदी साहित्यिक प्रथम प्रश्नपत्र में पंजीकृत 46 परीक्षार्थियों में से 45 परीक्षा में शामिल हुए। एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट हिंदी सामान्य प्रथम प्रश्नपत्र में पंजीकृत 309 परीक्षार्थियों में से 294 परीक्षार्थी इम्तेहान में शामिल हुए। 15 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पहले दिन गृह विज्ञान एवं हिंदी का प्रश्नपत्र होने के कारण परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं के चेहरों पर खुशी देखी गई। चंदक के आदर्श ग्रामीण इंटर कॉलेज चंदक में प्रथम पाली में हाई स्कूल गृह विज्ञान की परीक्षा में 145 छात्राओं ने परीक्षा दी। तीन छात्राएं अनुपस्थित रहीं। इंटरमीडिएट की साहित्यिक हिंदी के पेपर में 152 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। तीन छात्रा और एक छात्र अनुपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed