फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   स्कूल में बच्चों से झाड़ू लगवाने के मामले में जांच पर कुंडली

स्कूल में बच्चों से झाड़ू लगवाने के मामले में जांच पर कुंडली

Wed, 17 Jan 2018 01:05 AM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
स्कूल में बच्चों से झाड़ू लगवाने के मामले में जांच पर कुंडली
स्कूल में बच्चों से झाड़ू लगवाने के मामले की जांच अटकी
विज्ञापन

अफजलगढ़ (बिजनौर)। नवाबपुर के प्राथमिक विद्यालय में बच्चों से झाड़ू लगवाने के मामले की जांच पर अधिकारी कुंडली मारकर बैठे हैं। अभिभावकों का आरोप है कि अभी तक शिक्षक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।

गौरतलब है कि नवाबपुर के प्राथमिक विद्यालय में करीब दो सप्ताह पहले स्कूल के बच्चो से झाड़ू लगवाई जा रही थी। मामला चर्चा में आने के बाद ग्रामीणों ने शिक्षकों के इस रवैये का विरोध कर उच्चाधिकारियों से कार्रवाई की मांग की थी। शिक्षक ने बच्चों से झाड़ू लगवाने की घटना को स्वच्छता अभियान से प्रेरित बताया था। इस प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए सीडीओ ने मामले की जांच बीडीओ व एबीएसए को सौंपी थी। अभिभावकों का आरोप है कि तब से ही अधिकारी जांच पर कुंडली मारे बैठे हैं। अभी तक कोई जांच टीम स्कूल में नहीं पहुंची है। न ही उच्चाधिकारियों को इसकी रिपोर्ट सौंपी है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में एक ही सफाई कर्मी है। वह भी कभी कभार ही गांव में आती है। गांव व स्कूल में गंदगी के अंबार लगे हैं। ग्रामीणों ने डीएम से मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग की है। उधर, एबीएसए सुनील डवराल का कहना है कि जल्द ही जांच कर रिपोर्ट से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed