{"_id":"5a5118e34f1c1b35198b5364","slug":"181515264227-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका बोर्ड की पहली बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका बोर्ड की पहली बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी
Updated Sun, 07 Jan 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेरकोट। नव निर्वाचित पालिका बोर्ड की पहली बैठक में नगर में विकास के उद्देश्य से कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा की गई। प्रस्तावों पर सभासदों की मंजूरी के बाद स्वीकृत कर लिया गया। ग्राम समाज की भूमि कब्जा मुक्त कराने को लेकर चर्चा हुई।
शनिवार को पालिका हाल में आयोजित बैठक में चेयरपर्सन शबनम नाज की अध्यक्षता में कई प्रस्ताव स्वीकृत किए गए। वहीं चेयरपर्सन शबनम नाज ने कहा कि पिछले कार्यकाल में नगर की भीतर और बाहर जिन बेशकीमती ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा किया गया है, उसे ध्वस्त कराया जाएगा। नौंधना के सभासद ने राशन कार्ड की समस्या रखी। बैठक में सर्वसम्मति से दक्ष स्कूल से आगे, सरदार खां की पुलिया, रामसहाय वाली चुंगी के सामने, मो. फतेहनगर निकट अंबेडकर धर्मशाला, हरेवली तिराहा सहित पांच स्थानों पर नगर द्वार बनाने पर प्रस्ताव को हरी झंडी मिल गई। नगर में अलाव जलवाने के लिये 600 क्विंटल लकड़ी क्रय कराना, अंतिम शव यात्रा वाहन क्रय करने, चिह्नित स्थानों पर 100 इंडिया मार्का हैडपंप लगवाने, पालिका की ग्राम समाज की भूमि पर अवैध निर्माण के ध्वस्तीकरण, दो अलग-अलग स्थानों पर बारात घर बनवाने, नगर में युवाओं के खेलने की लिए मिनी स्टेडियम बनवाने, नवनिर्वाचित सदस्यों के आवास के समक्ष उनकी नाम पट्टिका लगाये जाने, नगर में निर्माण कार्य कराये जाने, गरीबों के लिए बढ़ती ठंड को देखते हुए 2000 कंबल बंटवाने आदि के सभी प्रस्तावों को सभासदों ने सर्वसम्मति से स्वीकृत कर दिया। बैठक में नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष शबनम नाज, अधिशासी अधिकारी धर्मराम राज राम, हरिराज सिंह, लिपिक मो. ताहिर, मो. कमाल, मो. सुहैल, सभासद नासिर, बबलू कप्तान, मो. शारुन, बरकतउल्ला, सीमा अफ़जाल, राधे सैनी, सबील खां, मुकीम कुरैशी रहे।