फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   चौधरी चरण सिंह की जयंती स्कूलों में मनाई गई

चौधरी चरण सिंह की जयंती स्कूलों में मनाई गई

Sun, 24 Dec 2017 12:02 AM IST
Updated Sun, 24 Dec 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह की जयंती स्कूलों में मनाई गई
बिजनौर । किसानों और मजदूरों के मसीहा, देश के प्रधानमंत्री रहे चौधरी चरण सिंह की जयंती जिले भर में किसान दिवस के रूप में मनाई गई। चौधरी साहब के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

रालोद कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने प्रदर्शनी मैदान के पास चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के सामने हवन पूजन किया। मुख्य यजमान यादराम सिंह चंदेल, प्रीतम सिंह रहे। महाशय चंद्रपाल और महाशय रविंद्रपाल आर्य ने हवन कराया। सभी ने चौधरी साहब की प्रतिमा का माल्यार्पण किया। वहीं कृष्णा कॉलेज में आयोजित किसान गोष्ठी में जीबी पंत विश्वविद्यालय पंतनगर से आए मशरूम विशेषज्ञ डॉ. एके कुशवाहा ने मशरूम की खेती और ओपी वर्मा ने गन्ने की खेती के बारे में बताया। एएन इंटरनेशनल स्कूल में प्रधानाचार्य डा. संजीव राठी ने चौधरी चरण सिंह को किसानों का नेता व स्वाभिमानी व्यक्ति बताया। उधर, बेगावाला में किसान इंटर कॉलेज मंडावली में व्यायाम शिक्षक इंद्रमणि ने चौधरी साहब की कार्यशैली के बारे में बताया।, बरूकी में पूर्व माध्यमिक विद्यालय हकीकतपुर प्रयाग में चौधरी चरण सिंह की जयंती पर एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में प्रिंस ने प्रथम और सपना ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया । कार्यक्रम में ग्राम प्रधान अशोक कुमार ललित कुमार दीपक सिंह गजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed