{"_id":"5a29887d4f1c1b6a118b67a0","slug":"181512671357-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुगर मिल व किसान एक दूसरे के पूरक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुगर मिल व किसान एक दूसरे के पूरक
Updated Thu, 07 Dec 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुगर मिल और किसान एक दूसरे के पूरक
स्योहारा। अवध शुगर समूह के चेयरमैन चंद्रशेखर नौपानी ने शुगर मिलों, किसानों को एक-दूसरे का पूरक बताया है। दोनों के आपसी तालमेल से शुगर इंडस्ट्री का विकास होगा। शुगर मिलों का भविष्य सुधारने के लिए विशेष पैकेज दिया जाए।
उन्होंने कहा कि गन्ना मिलों का 180 दिनों का सीजन निर्धारित है। अब चीनी मिल निर्धारित अवधि से पहले ही बंद हो जाती हैं। पिछली सरकार ने गन्ना किसानों को गन्ना मूल्य भुगतान आदि के लिए विशेष पैकेज दिया था। चीनी मिलों ने भी शासन को पैकेज देने का प्रस्ताव भेजा है। मिलों की आर्थिक स्थिति को उबारने के लिए पैकेज की घोषणा जल्द की जाए। किसानों को 0238 वैरायटी के गन्ने से अच्छी पैदावार मिल रही है। मिलों को भी लाभ हो रहा है। अच्छी वैरायटी आने से किसानों को लाभ होगा। देश में शुगर की बिक्री उत्पादन के मुकाबले कम है। चीनी के दामों में गिरावट आई है। देश का 80 प्रतिशत व्यवसाय शुगर इंडस्ट्री से व 20 प्रतिशत व्यवसाय सहायक इकाईयों से होता है। चीनी मिलों की कमर टूटने से बचाने के लिए शीरे, एथेनाल निर्माण को प्रोत्साहन दिया जाए। अवध शुगर समूह की निदेशक नंदनी नौपानी उद्योग समूह के प्रमुख सलाहकार, चांद बिहारी पाटौदिया, अधिशासी अध्यक्ष सुखवीर सिह, उपाध्यक्ष वाणिज्य एस के माहेश्वरी मौजूद रहे।