{"_id":"5a2838b64f1c1bc5758b7670","slug":"181512585398-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानों पर सब्जी के रेट हो रहे दोगुने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानों पर सब्जी के रेट हो रहे दोगुने
Updated Thu, 07 Dec 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। सब्जियों के दाम चढ़ने में दुकानदारों का भी बड़ा हाथ है। दुकानों पर जाते ही सब्जियों के दाम चढ़ रहे हैं। दुकानदार 50 प्रतिशत से भी ज्यादा मुनाफा लेकर सब्जी बेच रहे हैं।
सर्दी के मौसम में बाजार में सब्जियों की बहार होती है। इस समय सब्जी के दाम भी अधिक नहीं होते हैं और उपभोक्ताओं की थाली में पौष्टिक सब्जी सजी रहती है। सब्जियों के दाम भी उपभोक्ताओं के बजट के अंदर ही होते हैं, लेकिन इस साल सब्जी के दाम उपभोक्ताओं को मुंह चिढ़ा रहे हैं। टमाटर, साग और प्याज के बढ़ रहे दाम आजकल फिर से आसमान छू रहे हैं। महंगाई ने एक बार फिर से रसोई का बजट बढ़ाना शुरू कर दिया है। थाली में महंगाई का छौंका लग रहा है, लेकिन असल में दुकानदारों द्वारा सब्जियों पर ज्यादा मुनाफा लेने के कारण ये दाम बढ़े हुए हैं। आढ़त पर किसानों की सब्जी ज्यादा नहीं पहुंचती है, लेकिन दुकान पर जाते ही सब्जियों पर महंगाई का रंग चढ़ना शुरू हो जाता है।
सब्जी आढ़त मूल्य फुटकर मूल्य
नया आलू 9 15
मटर 25 40
गोभी 10 20
प्याज 25 45
चना साग 20 35
शिमला मिर्च 25 40
गाजर 10 20
टमाटर 25 40
नोट:सब्जी के दाम रुपये प्रति किलोग्राम में है और मंडी से लिए गए हैं
एसडीएम सत्येंद्र कुमार के मुताबिक दोगुने दामों पर सब्जी बेचने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। वे इस मामले को दिखवा रहे हैं। कौन दोगुने रेभट पर सब्जी बेच रहा है, उनकी लिस्ट बनवाई जाएगी।