{"_id":"5a186a704f1c1bc9678bdd5e","slug":"181511549552-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उतम शुगर मिल को किसानों ने दिया मांग पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उतम शुगर मिल को किसानों ने दिया मांग पत्र
Updated Sat, 25 Nov 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाकियू भानु के कार्यकर्ताओं ने दी चेतावनी
उत्तम शुगर मिल को किसानों ने दिया मांगपत्र
फोटो- 24एनजेडबी02आर
नांगलसोती/नजीबाबाद। भाकियू भानु का प्रतिनिधिमंडल उत्तम शुगर मिल प्रशासन से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने चीनी मिल प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि 28 नवंबर 2017 तक चीनी मिल पूरी क्षमता के साथ नहीं चलाई गई तो किसान धरना-प्रदर्शन पर विवश होंगे।
भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के जिलाध्यक्ष चौधरी विजय सिंह, जिला महासचिव वीर सिंह के नेतृत्व में किसानों का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को उत्तम शुगर मिल बरकातपुर पहुंचा। किसान नेताओं ने चीनी मिल के प्रबंधक दिलीप अग्रवाल, गन्ना उप महाप्रबंधक सुशील खोखर को छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में चीनी मिल के दोनों बॉयलर के साथ मिल पूरी क्षमता से चलाने, अगेती और सामान्य जाति की गन्ना पर्ची समान अनुपात में जारी करने, यार्ड में पानी का छिड़काव करने की मांगे सौंपीं।
किसानों का आरोप था कि पूरी क्षमता से चीनी मिल द्वारा पेराई न करने से किसानों के खेत खाली नहीं हो पा रहे, जिससे फसल बुवाई प्रभावित हो रही है। उधर, चीनी मिल के प्रबंधक ने 28 नवंबर से चीनी मिल को पूरी क्षमता से चलाने का आश्वासन दिया। किसानों ने मिल प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि 28 नवंबर तक उनकी मांगे पूरी नहीं होतीं तो किसान 29 नवंबर से धरना-प्रदर्शन के लिए विवश होंगे।
विज्ञापन
उत्तम शुगर मिल पहुंचे किसानों में रामकुमार, देवेंद्र सिंह, महिपाल सिंह, अनिरुद्ध, डोरी पहलवान, शिवकुमार, ओंकार आजाद, अरविंद त्यागी, योगेंद्र पाल, संजीव कुमार, जगत सिंह शामिल थे।