फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   नजीबाबाद नगरपालिका परिषद में मतदान की स्थिति

नजीबाबाद नगरपालिका परिषद में मतदान की स्थिति

Thu, 23 Nov 2017 01:02 AM IST
Updated Thu, 23 Nov 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद नगरपालिका परिषद में मतदान की स्थिति
नजीबाबाद नगरपालिका परिषद में मतदान की स्थिति
विज्ञापन

फोटो - 22एनजेडबी01डी, 01एफ
नजीबाबाद। नजीबाबाद नगरपालिका परिषद अध्यक्ष और सभासद पद के लिए 57.37 प्रतिशत मतदान हुआ। 69,322 मतदाताओं में से 39,772 मतदाताओं ने मत डाले।
नजीबाबाद नगरपालिका परिषद में धीमी गति से शुरू हुआ मतदान धीरे-धीरे तेजी पकड़ गया। मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में गत चुनाव की अपेक्षा मतदाताओं में मतदान के प्रति कम रुचि दिखाई दी। दोपहर तक मतदान प्रतिशत 35 से 40 प्रतिशत रहा। राजकीय इंटर कॉलेज मतदान केंद्र के 12 बूथों पर कुल 7,048 मतदाताओं में 3,001 मतदाताओं ने वोट डाले। आचार्य आरएन केला इंटर कॉलेज के छह बूथों पर 4,749 में से 2,484, आचार्य आरएन केला बाल विद्या मंदिर मतदान केंद्र के तीन बूथों पर 3,051 में से 1,826, हरनाम सिंह बाल विहार मतदान केंद्र के चार बूथों पर 2,356 में से 1,536, एमडीएस इंटर कॉलेज केंद्र के सात बूथों पर 5,197 में से 2,834, एमडीकेवी मतदान केंद्र के तीन बूथों पर 2,089 में से 1,601 ने मत डाले।
मोहम्मद अली जौहर गर्ल्स इंटर कॉलेज मतदान केंद्र के सात बूथों पर 4,392 में से 2,825, सिराजुल उलूम गर्ल्स जूनियर हाईस्कूल पर तीन बूथों पर 2,883 में से 1,632, हरिजन बाल मंदिर जाब्तागंज के के तीन बूथों पर 2,276 में से 1,388, प्राथमिक विद्यालय वाहिदनगर के तीन बूथों पर 2,403 में से 1,285, एमजीएम इंटर कॉलेज मतदान केंद्र के पांच बूथों पर 4,014 में से 1,387, थाने के निकट प्राइमरी स्कूल के तीन बूथों पर 1,756 में से 950, ब्लॉक संसाधन केंद्र मतदान केंद्र के दो बूथों पर 969 में से 460, इस्लामिया स्कूल जाब्तागंज के चार बूथों पर 2,783 में से 1,602, जाब्तागंज बारातघर के दो बूथों पर 1,757 में से 870, नजीबुद्दौला गर्ल्स इंटर कॉलेज जूनियर सेक्शन के चार बूथों पर 4,865 में से 2,342 तथा सीनियर सेक्शन के पांच बूथों पर 5,159 में से 2,529 ने मतदान किया।
विज्ञापन

पूर्व माध्यमिक स्कूल पठानपुरा के चार बूथों पर 2,695 में से 1,795, लेडी आम्ना स्कूल के चार बूथों पर 2,668 में से 1,434, आर्य कन्या इंटर कॉलेज मतदान केंद्र के चार बूथों पर 2,757 में से 1,526, नथमल धर्मशाला मतदान केंद्र के तीन बूथों पर 1,992 में से 1,076, सेवाराम मतदान केंद्र के एकमात्र बूथ पर 468 में से 290 मतदाताओं ने मत डाले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed