{"_id":"5a0b3a954f1c1bd0408b6aa0","slug":"181510685333-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडलीय टीम ने की नींदडू़ खास के विकास कार्यों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडलीय टीम ने की नींदडू़ खास के विकास कार्यों की जांच
Updated Wed, 15 Nov 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
नींदडू़(बिजनौर)। मंडलीय टीम ने नींदडू़ खास में औचक निरीक्षण कर तीन वित्तीय वर्षों में कराए गए विकास कार्यों की मौके पर पहुंचकर जांच की। कार्यों का माप पुस्तिका से मिलान किया।
मंगलवार को उपमंडलीय निदेशक पंचायतीराज द्वादश मंडल मुरादाबाद महेंद्र सिंह के नेतृत्व में मंडल स्तरीय टीम ने नींदडू़ खास का औचक निरीक्षण किया। तकनीकी अभियंता अली वारिस एवं सहायक विकास अधिकारी अनिल कुमार के सहयोग से नींदडू़ खास में वर्ष 2015 से 2018 के बीच 14वें केंद्रीय वित्त, प्रदेश सरकार चतुर्थ राज्य वित्त तथा स्वच्छ भारत मिशन के तहत जारी की गई धनराशि से कराए गए सभी प्रकार के विकास कार्यों की मौके पर जांच की। जांच टीम ने छह स्थानों पर आरसीसी की सड़कों को खोदकर उनकी गुणवत्ता को परखा तथा कार्य माप पुस्तिका में दर्ज मार्गों की लंबाई-चौड़ाई से उनका मिलान किया। उन्होंने तीन वर्षों के दौरान कराए गए कार्यों से संबंधित फाइलों की भी जांच की। इस अवसर पर प्रधान के पति मुदस्सर अली, पंचायत विकास अधिकारी नंदराम तथा सुरेंद्र कुमार के अलावा तौफीक, नदीम, फुरकान, सईद, आसिफ तथा तसव्वर आदि ग्रामीण मौजूद रहे। योगी आदित्यनाथ सरकार ने 75 जिलों में सबसे बड़ी आबादी की ग्राम पंचायतों के अवरोही क्रम में 11वें तथा 12वें नंबर पर आने वाली ग्राम पंचायतों को तीन वर्ष की तकनीकि जांच (टेक्निकल ऑडिट) के लिए 150 पंचायतों का चयन किया था।जांच के दायरे में आने वाली ग्राम पंचायतों में जिले में नींदडू़ खास के अलावा दूसरी पंचायत भनेड़ा है।