{"_id":"5a0745134f1c1b8d698bad1a","slug":"181510425875-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंकू ब्लॉक में अविश्वास प्रस्ताव से पूर्व बैठक बुलाने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंकू ब्लॉक में अविश्वास प्रस्ताव से पूर्व बैठक बुलाने का विरोध
Updated Sun, 12 Nov 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहटौर। आंकू ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की बैठक से पूर्व बीडीओ के क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक बुलाने का एजेंडा जारी करने का विरोध शुरू हो गया है। बीडीसी सदस्यों का आरोप है कि अविश्वास प्रस्ताव के लिए पूरी रणनीति के तहत ब्लॉक में बैठक बुलाई जा रही है। ब्लॉक प्रशासन पर बीडीसी सदस्यों को बरगलाने का आरोप भी लगा है। एजेंडे पर पूर्व की तारीख डालकर जारी किया गया है।
डीएम ने आंकू ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ आगामी 28 नवंबर को अविश्वास प्रस्ताव पर विचार करने के लिए बैठक बुलाने के आदेश जारी किए थे। अविश्वास प्रस्ताव की तारीख जारी होने पर बीडीसी सदस्यों को अपने पक्ष में रखने के लिए खींचतान शुरू हो गई। बैठक की तारीख नजदीक आने से पहले ही ब्लॉक प्रशासन ने भी खेल करना शुरू कर दिया। बीडीसी सदस्य विशाल कुमार, महफूज हसन, चरनदेई, धर्मपाल सिंह, रविन्द्रपाल, हेमंत कुमार आदि का आरोप है कि बीडीओ ने पूर्व की तारीख डालकर बीडीसी सदस्यों को 17 नवंबर को ब्लॉक में बैठक बुलाने का एजेंडा जारी कर दिया। एजेंडे पर अविश्वास प्रस्ताव के आदेश जारी होने से पूर्व की तारीख डाली गई है। बैठक बुलाने के लिए हेरफेर की जा रही है, जबकि अविश्वास प्रस्ताव की तारीख से पहले बैठक नहीं बुलाई जा सकती है। बैठक बुलाकर बीडीसी सदस्यों पर दबाव बनाने की कोशिश करने का आरोप लगाया गया है। बीडीओ पर भी मिलीभगत का आरोप है। बीडीसी सदस्यों ने डीएम से शिकायत करने की बात कही है। बीडीओ अजय कुमार गोस्वामी का कहना है कि अविश्वास प्रस्ताव की बैठक के आदेश जारी होने पूर्व ही बीडीसी सदस्यों की बैठक बुलाने का एजेंडा जारी किया गया था।