फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   भाजपा में वार्डों के टिकट को लेकर मचा घमासान

भाजपा में वार्डों के टिकट को लेकर मचा घमासान

Sun, 05 Nov 2017 11:51 PM IST
Updated Sun, 05 Nov 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
भाजपा में वार्डों के टिकट को लेकर मचा घमासान
बिजनौर। जिले की 12 नगर पालिका व छह नगर पंचायतों में वार्ड सदस्यों के प्रत्याशी घोषित करने को लेकर भाजपा में घमासान मचा हुआ है। रविवार की देर रात तक प्रत्याशियों की सूची भाजपा ने जारी नहीं की है। सुबह से ही कान्हा होटल में चल रही बैठक में भी कोई नतीजा नहीं निकल पाया। वार्ड सदस्य के दावेदार दुविधा में हैं।
विज्ञापन

भाजपा ने नगर पालिका व नगर पंचायत में वार्डों में प्रत्याशी बनाने का निर्णय लिया है। कई दिनों से इस पर मंथन चल रहा है। सोमवार को नामजदगी का आखिरी दिन है। पर रविवार की देर शाम तक वार्डों के प्रत्याशी घोषित नहीं हो पाए। रविवार को कान्हा फार्म में निकाय चुनाव के प्रभारी मोहित बेनीवाल, जिला प्रभारी सत्यपाल सिंह पाल, जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया वार्डों के प्रत्याशियों के लिए सुबह से बैठक करते रहे। हर कोई बैठक पर नजर लगाए रहा। पर शाम पांच बजे तक भाजपा ने कोई प्रत्याशी घोषित नहीं किया। तीनों नेता कान्हा फार्म से कार में बैठकर चले गए। इसके बाद तीनों की कोई लोकेशन नहीं मिली। दावेदार कान्हा फार्म में डेरा डाले हुए हैं। पर कोई नेता उनके पास नहीं आया। वार्डों के टिकट को लेकर भाजपा में घमासान मचा हुआ है। कई दावेदार ऐसे हैं जिन्हें भाजपा नजरअंदाज नहीं करना चाहती है। एक एक वार्ड में कई दावेदार टिकट मांग रहे हैं। भाजपा यह तय नहीं कर पा रही है कि किस दावेदार को प्रत्याशी बनाया जाए। दावेदार इस दुविधा में हैं कि भाजपा उन्हें टिकट देगी भी या नहीं। दावेदार तीनों नेताओं को ढूंढते घूम रहे हैं, पर वह मिल नहीं पा रहे हैं। दावेदार तीनों नेताओं के न मिलने पर अपने आकाओं से टिकट दिलाने को लेकर संपर्क करने में जुटे हैं। सबसे ज्यादा टिकट को लेकर मारामारी बिजनौर नगर पालिका में चल रही है। बिजनौर में एक वार्ड में कई भाजपा के दावेदार मजबूती के साथ डंटे हैं। इन दावेदारों को भाजपा नेता टिकट मिलेगा यह भी बताने से बच रहे हैं। सभी को टिकट का आश्वासन दिया जा रहा है। कई वार्ड ऐसे हैं जहां टिकट को लेकर ज्यादा घमासान मचा है। वहां भाजपा किसी को भी टिकट नहीं देने का मन बना रही है। इन वार्डों में सभी को चुनाव लड़ने के लिए खुला छोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed