{"_id":"59f4d2044f1c1b8d698b82c9","slug":"181509216772-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा का जल स्तर घटने से दोबारा बनाए जा रहे है गंगा के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा का जल स्तर घटने से दोबारा बनाए जा रहे है गंगा के घाट
Updated Sun, 29 Oct 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदुर कुटी। महात्मा विदुर की कुटी के आगे गंगा मेला शुरू होने से पहले ही गंगा का जल स्तर घटने लगा है। मेले के घाट नए सिरे से बनाने के लिए जिला पंचायत के अफसरों को फिर से कवायद करनी पड़ रही है। घाट दोबारा आगे बनाए जा रहे हैं। शनिवार को जिला पंचायत के अफसरों ने मेला स्थल का निरीक्षण किया तथा मेले की व्यवस्था देखी। गंगा का जलस्तर घटता देख सब हैरान रहे।
जिला पंचायत की और से गंगा के तट पर मेला लगाया जा रहा है। मेले की सभी तैयारी पूरी हो गई है। मेले का उद्घाटन 31 अक्तूबर को होगा। चार नवंबर को मुख्य स्नान है। मेले की सभी तैयारी तेजी से चल रही थी। गंगा के किनारे घाट भी बना दिए गए थे। अचानक शनिवार को गंगा का जलस्थल घट गया। गंगा की धारा बनाए गए घाट को छोड़कर आगे बढ़ गए। यह देख सब हैरान रह गए। गंगा में की गई बेरीकेडिंग को भी हटा लिया गया। अब नए सिरे से गंगा के किनारे नए घाट बनाए जा रहे हैं। बेरीकेडिंग भी घाट बनाने के बाद दोबारा होगी। शनिवार को जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी श्याम बहादुर शर्मा ने अफसरों की टीम के साथ गंगा मेले का निरीक्षण किया तथा मेले की व्यवस्थाएं देखीं। गंगा का जलस्तर घटने के बाद गंगा की धारा के आगे बढ़ने को नजदीक से देखा। अफसरों की डर है कि गंगा का जलस्तर और कम न हो जाए। फिर से कोई परेशानी उन्हें नहीं उठानी पड़े। अपर मुख्य अधिकारी के साथ अभियंता इरशाद अहमद अंसारी, जेई कपिल देव, अवर अभियंता नवीन कुमार , जितेंद्र भी मौजूद रहे।
सीसी कैमरे में कैद रहेगा मेला
गंगा मेले सीसीटीवी कैमरे में कैद रहेगा। चारों ओर मेले में सीसीटीवी कै मरे लगे होगे। गंगा घाट पर भी कैमरे लगे होंगे। ताकि कोई छेड़छाड़ व किसी तरह की कोई हरकत न कर सके। जेई कपिल देव के मुताबिक पूरे मेले में 20 कैमरे लगे होंगे। मेले की हर गतिविधियां कैमरे में कैद रहेगी।