{"_id":"59b2e9374f1c1bfd7f8b53a0","slug":"181504897335-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत
Updated Sat, 09 Sep 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगीना। नगीना-कोतवाली मार्ग पर सिटी स्कूल के सामने बाइक के ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक पुणे में काम करता था और बकरा ईद पर घर आया हुआ था।
कोतवालीदेहात थाने के गांव करौंदा पचदू निवासी 28 वर्षीय आरिफ पुत्र मुबारक शुक्रवार शाम छह बजे अपने गांव से बाइक द्वारा कोतवालीदेहात होते हुए नगीना आ रहा था। सिटी डिग्री कॉलेज के सामने नगीना की ओर से आ रहे लोडेड ट्रक की चपेट में आने से घायल हुए आरिफ की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे पूर्व प्रधान तहमील व मृतक की मां रईसा ने आरिफ की शिनाख्त की। आरिफ की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। मौके पर नगीना थाने के एसएसआई सीपी सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे और शव को कब्जे में लिया।