{"_id":"598a0dc44f1c1b031b8b4686","slug":"181502219716-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरूरतमंदों को रक्तदान करेंगे भाजपाई:जिलाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरूरतमंदों को रक्तदान करेंगे भाजपाई:जिलाध्यक्ष
Updated Wed, 09 Aug 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जरूरतमंदों को रक्त देंगे भाजपाई : जिलाध्यक्ष
बिजनौर। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया ने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष पर भाजपा की ओर से नौ अगस्त बुधवार को रक्तदान शिविर आयोजित होगा। प्रदेश के ऊर्जा/जिला प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा रक्त समूह निर्देशिका का विमोचन करेंगे। इस पुस्तिका में भाजपा कार्यकर्ताओं के ब्लड ग्रुप और मोबाइल नंबर लिखे होंगे।
प्रेस वार्ता में कार्यक्रम के जिला संयोजक डॉ. दीप सौरभ सिंह ने कहा कि जिले के सभी 34 मंडलों में रक्त परीक्षण कार्यक्रम कराकर बिजनौर प्रदेश में अग्रणी जिला बना है। बुधवार को होने वाले अभियान में बैराज रोड स्थित कान्हा फार्म में 150 यूनिट रक्तदान होगा। उन्होंने कहा कि देश में हर साल चार करोड़ यूनिट रक्त की जरूरत होती है, जबकि पांच लाख यूनिट रक्त ही उपलब्ध हो पाता है। जाति-धर्म, ऊंच-नीच, छोटे-बड़े के भेद से ऊपर उठकर भाजपा ने देश की 130 करोड़ की जनता की सुरक्षा के लिए यह अभियान चलाया है। इस दौरान डॉ. एनपी सिंह, डॉ. नरेशपाल सिंह, प्रदीप शर्मा, डॉ. आकाश विश्नोई, जितेंद्र सिंह, सीएमओ डॉ. राकेश मित्तल, एसीएमओ डॉ. बीएस रावत, डॉ. एसके निगम, डॉ. शैलेश जैन आदि मौजूद रहे।