{"_id":"595293214f1c1b176d8b4747","slug":"181498583841-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला बार सचिव के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज होने पर अधिवक्ताओं में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला बार सचिव के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज होने पर अधिवक्ताओं में रोष
Updated Tue, 27 Jun 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। सहायक अभियोजन अधिकारी नीरज सिंह की ओर से जिला बार के सचिव अजित पंवार सहित तीन वकीलों के खिलाफ गलत तथ्यों के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराने पर वकीलों में रोष है। जिला बार ने सहायक अभियोजन अधिकारी का स्थानांतरण करने और उन पर भ्रष्टाचार के आरोप में रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की है। इस घटना के विरोध स्वरूप मंगलवार को अधिवक्तागण न्यायिक कार्य से विरत रहे।
जिला बार एसोसिएशन की बार अध्यक्ष राजीव चौहान की अध्यक्षता एवं संयुक्त सचिव मुकुल राठौर के संचालन में हुई सभा में कहा गया कि सहायक अभियोजन अधिकारी नीरज सिंह द्वारा जमानत प्रार्थना पत्रों पर रिश्वत मांगी जाती है और अधिवक्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है। उनके इस कृत्य की जिला बार एसोसिएशन द्वारा कड़े शब्दों में भर्त्सना करती है। बैठक में उन्हें अविलंब बर्खास्त करने और उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की गई। बैठक में यह भी निर्णय लिया कि अभियोजन निदेशालय लखनऊ को पत्र लिख कर नीरज सिंह की भ्रष्ट गतिविधियों की जांच कराई जाएगी। विरोध स्वरूप वकीलों ने मंगलवार न्यायिक कार्यों से विरत रहने का निर्णय लिया। जिला बार का एक प्रतिनिधिमंडल बार अध्यक्ष राजीव चौहान, पूर्व अध्यक्ष एस के बबली, सचिव अजित पंवार, पूर्व सचिव संजय शर्मा, राकेश कुमार, आरके आर्य के नेतृत्व में एसपी सिटी रामधारी चौरसिया से मिला और उन्हें अवगत कराया कि सहायक अभियोजन अधिकारी ने जमानत प्रार्थना पत्र पर रिपोर्ट लगाने के लिए सचिव अजित पंवार से पांच हजार रुपये की मांग की थी। मांग पूरी नहीं होने पर सचिव से अभद्र व्यवहार किया। प्रतिनिधिमंडल में सहायक अभियोजन अधिकारी नीरज सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। एसपी सिटी से मिलने के बाद अधिवक्तागण थाने पहुंचे। जिला बार के सचिव अजित पंवार ने सहायक अभियोजन अधिकारी नीरज सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाना कोतवाली शहर में तहरीर सौंप दी है।