{"_id":"595168334f1c1b072b8b46ed","slug":"181498507315-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"59 हजार वोटर करेंगे पंद्रह प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
59 हजार वोटर करेंगे पंद्रह प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला
Updated Tue, 27 Jun 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत सदस्य की दो सीटों पर होना है उप चुनाव
59 हजार वोटरों में करीब बीस हजार युवा वोटर भी हैं
अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा।
जिला पंचायत सदस्य की दो सीटों पर एक जुलाई को उप चुनाव कराया जाएगा। इसके लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां लगभग पूर्ण कर ली हैं। क्षेत्र के करीब 59 हजार वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए पंद्रह प्रत्याशियों की किस्मत का फैंसला करेंगे। 59 हजार मतदाताओं में करीब बीस हजार युवा वोटर शामिल हैं। जो मतदान को लेकर उत्सुक हैं। बैलेट पेपर के जरिए मतदान कराया जाएगा। मतदान के दौरान बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े बंदोबस्त रहेंगे।
जिला पंचायत सदस्य की दो सीटों पर उप चुनाव कराया जा रहा है। इसमें वार्ड नंबर नौ और वार्ड नंबर 17 पर एक जुलाई को मतदान होगा। वार्ड नंबर नौ पर नौ प्रत्याशी मैदान में हैं। जबकि वार्ड नंबर 17 पर छह प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा। दोनों वार्डों में करीब 59 हजार वोटर पंद्रह प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। इसमें करीब बीस हजार युवा वोटर भी हैं। महिला वोटरों की संख्या भी कम नहीं है। सभी प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। वोटरों के घरों पर दस्तक दे रहे हैं। प्रत्याशी और समर्थक क्षेत्र का तूफानी दौरा कर रहे हैं। दोनों सीटों पर कांटे का मुकाबला होगा।