फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   18 people died in three days due to illness

नींदडू़ में तीन दिन में 18 लोगों की मौत

Thu, 29 Apr 2021 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
18 people died in three days due to illness
नींदडू़ में तीन दिन में 18 लोगों की मौत
विज्ञापन

नींदडू़ (बिजनौर)। कस्बे में तीन दिन में 18 लोगोें की मौत गई है। यही नहीं पिछले दस दिन में 23 लोग दम तोड़ चुके हैं। जिससे ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। एक परिवार में एक के बाद एक करके लगातार तीन मौतों से परिजनों में उदासी व भय का माहौल है। उधर, एक वृद्धा की मौत का कारण समय पर ऑक्सीजन की व्यवस्था नहीं होना बताया जा रहा है।
सर्वाधिक नौ मौतें 26 अप्रैल को हुईं। इनमें तीन पुरुष व छह महिलाएं हैं। 27 अप्रैल को तीन पुरुष व तीन महिलाओं की मृत्यु हुई। 28 अप्रैल को 60 वर्ष से अधिक उम्र की तीन महिलाओं का इंतकाल हुआ। इससे पहले 19, 22, 23, 24 व 25 अप्रैल को एक एक व्यक्ति की मौत हुई। इनमें तीन पुरुष व दो महिलाएं शामिल हैं। ज्यादातर मरीज, शुगर, ब्लड प्रेशर, नजला-जुकाम व सांस रोग से पीड़ित व काफी दिनों से बीमार बताए जा रहे हैं। कुछ लोगों की मौत हृदयाघात तथा एक महिला की मौत बुखार के चलते हुई। मरने वालों में तीन बाजीदपुर-बीरू तथा शेष का संबंध नींदडू़ खास से है। मरने वालों में ज्यादातर की आयु 40 से 80 वर्ष के बीच है।
विज्ञापन

समाजसेवी हाफिज महफूजुर्रहमान ने बताया कि मंगलवार की रात एक इमाम की वालिदा को सांस लेने में परेशानी के चलते धामपुर के निजी अस्पतालों में ले जाया गया। किसी अस्पताल में ऑक्सीजन मुहैया नहीं होने से उनकी मौत हो गई। हालांकि, करीब करीब सभी मौतें सामान्य बताई जा रही हैं, किंतु पिछले 10 दिनों में करीब दो दर्जन मौतें होने से लोग दहशत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, डा. हामिद अकबर ने बताया कि नींदडू़ में कोरोना से मौत का अभी कोई मामला सामने नहीं आया है। ज्यादातर मरीज बुखार, वायरल व टायफाइड रोग से पीड़ित हैं। कई बुजुर्गों को सही इलाज नहीं मिलने से परेशानी का सामना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed