फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   18 new cow shelters will be built in the district

Bijnor News: जिले में बनेंगे 18 नए गो आश्रय स्थल

Wed, 04 Jan 2023 11:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jan 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
18 new cow shelters will be built in the district
जिले में बनेंगे 18 नए गो आश्रय स्थल
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में 18 नए गो आश्रय स्थल बनेंगे। इनके निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सीडीओ पूर्ण बोरा ने डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशों के अनुपालन में सभी ब्लाकों के बीडीओ को हिदायत दी है। निर्माणाधीन आश्रय स्थलों का औचक निरीक्षण किया जाएगा।

सीडीओ पूर्ण बोरा ने बताया कि वर्तमान में जनपद में 41 गो आश्रय स्थल क्रियाशील हैं। जिनमें 3627 गोवंश संरक्षित हैं। गो आश्रय स्थल में गोवंश के लिए चारा, पानी समेत समय-समय पर जांच की सुविधा है। गोवंश के संरक्षण में जन साधारण का सहयोग मिल रहा है। मुख्यमंत्री सहभागिता योजना के अंतर्गत 840 गोवंश इच्छुक पशुपालकों/कृषकों की सुपुर्दगी में दिए गए हैं। डीएम उमेश मिश्रा ने जिले में 18 नए गो आश्रय स्थल बनेंगे। प्रशासन का प्रयास है कि सभी प्रस्तावित गोवंश स्थल जल्द क्रियाशील हों। निर्माणाधीन गो आश्रय स्थलों में से विकास खंड कोतवाली, मोहम्मदपुर देवमल व नहटौर में अगले सप्ताह एक-एक गो आश्रय स्थल और क्रियाशील हो जाएगा। नए गोवंश आश्रय स्थल के निर्माण की जिम्मेदारी ब्लॉकों के बीडीओ को सौंपी है। भूमि चिह्नित हो चुकी है, इनके तैयार होने के पश्चात लगभग 2000 गोवंश और संरक्षित किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed