{"_id":"608ef6fd8ebc3ecd8b2324c6","slug":"178-more-found-in-the-district-more-than-50-percent-youth-bijnor-news-mrt5368509129","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 178 और मिले संक्रमित, 50 प्रतिशत से ज्यादा युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 178 और मिले संक्रमित, 50 प्रतिशत से ज्यादा युवा
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में कोरोना अब युवाओं को सबसे ज्यादा चपेट में ले रहा है। रविवार को जिलेभर में 178 नए कोरोना के मरीज सामने आए, लेकिन इनमें 50 प्रतिशत से ज्यादा 15 से 40 साल तक की उम्र के लोग हैं। 15 साल तक के मात्र तीन ही केस मिले हैं। बाकि 40 साल से ज्यादा उम्र के लोग संक्रमित हैं।
रविवार को जनपद में कुल 2718 जांच रिपोर्र्ट आइं, जिनमें से 2540 जांच रिपोर्ट निगेटिव आईं। जिले में कुल 10 हजार 485 लोग अब तक संक्रमित हो चुके हैं। वहीं 7376 मरीज अब तक कोरोना से जंग जीत चुके हैं। यूं तो हर रोज कोरोना और बुखार से मौत हो रही हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में मौत का आंकड़ा 77 पर पहुंचा है। सीएमओ डॉ. विजय कुमार यादव के अनुसार अब तक जिले से कुल चार लाख 58 हजार 429 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। अभी 1583 जांच रिपोर्ट लंबित हैं। वहीं, कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए एसपी बिजनौर के निर्देशन पर बिना मास्क के घूमने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत रविवार को जनपद पुलिस की ओर से 182 लोगों के चालान करते हुए उनसे एक लाख 52 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।