फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   वन क्षेत्र के पेड़ों में सुलग रही आग

वन क्षेत्र के पेड़ों में सुलग रही आग, वन्य जीवों ने किया आबादी क्षेत्र का रुख

Mon, 08 Apr 2019 11:25 AM IST
Dimple Sirohi Dimple Sirohi
Updated Mon, 08 Apr 2019 11:25 AM IST
विज्ञापन
वन क्षेत्र के पेड़ों में सुलग रही आग
प्रतीकात्मक तस्वीर
हरेवली। हरेवली पंचायत के वन क्षेत्र में लगी आग पर वन विभाग के अधिकारियों ने शनिवार रात काबू पा लिया। आग तो बुझ गई, लेकिन वन में खड़े विशालकाय पेड़ों में लगी आग अब भी सुलग रही है। वनों में चारों ओर धुआं नजर आ रहा है। लोगों का कहना है कि ऐसे में वन्य जीवों ने वनों से निकल कर आबादी क्षेत्र की ओर रुख कर लिया है। रविवार को गन्ने के खेतों में गुलदार और हिरन आदि जीव जंतु देखने को मिले।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शनिवार को हरेवली पंचायत के वन क्षेत्र में आग लग गई थी। हरेवली में करीब 700 बीघा क्षेत्रफल में वन संपदा फैली है। आग ने शाम तक 500 बीघा से ज्यादा क्षेत्रफल को अपनी चपेट में ले लिया था। प्रधान उदय सिंह ने वन विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया। सूचना पर विभाग के अधिकारियों ने टीम को मौके पर भेज दिया था। टीम ने रात तक किसी तरह से आग पर काबू पाया। ग्रामप्रधान ने बताया कि वन अभी भी धधक रहे हैं। विशाल पेड़ों के तनों में लगी आग अभी भी सुलग रही है। तेज हवा के चलने पर आग के फिर से फैलने का खतरा बना हुआ है। विमल कुमार, रतन सिंह आदि ग्रामीणों का कहना है कि जब वह जंगल में काम करने के लिए गए तो वहां कई वन्य जीव दिखाई दिए। हालांकि वन्य जीवों ने किसी के ऊपर हमला नहीं किया गया। रेंजर का कहना है कि वनों को आग से बचाने के लिए वन विभाग की टीम को अलर्ट कर दिया गया है। आग लगने की सूचना पर टीम मौके पर पहुंचेगी और तुरंत उस पर काबू करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed